मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगरीय क्षेत्र सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर की “प्रदेश स्तरीय खो – खो प्रतियोगिता” में विजेता बालिका खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुशील कुमार यादव द्वारा स्पोर्ट्स किट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगरीय क्षेत्र सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर से वर्ष 2025-26 में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता में 04 विजेता खिलाड़ियों कु0 नंदिनी, कु0 सृष्टि, कु0 निशा और कु0 खनक को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा स्पोर्ट्स किट देकर उत्साहवर्धन किया गया। उक्त अवसर पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, संदीप कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजीव कुमार सदस्य ( बाल कल्याण समिति) ने उपरोक्त बालिकाओं/ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने हेतु एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अध्यापिका रजनी एवं मोनिका तोमर एवं जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर के स्टाफ की उपस्थिति रही ।

वाह री मुजफ्फरनगर पुलिस! इंसाफ मांगने वालों पर ही कर दी मुकदमों की बरसात
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम हैदरनगर जलालपुर में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद इंसाफ की आवाज उठाना ग्रामीणों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल बस ड्राइवर की कथित लापरवाही से हुई भीषण दुर्घटना में दो मासूमों की जान जाने के






