डी एस पब्लिक स्कूल में मैजिक शो का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगरडी एस पब्लिक स्कूल में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए एवं अंधविश्वास दूर भगाने के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया । मैजिक शो में मैजिशियन अज्जू गोयल ने एक से एक बढ़कर हैरतअंगेज जादू दिखाकर सबको अचरज में डाल दिया। स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आए जादूगर भारत सोनी एवं अज्जू सरकार का स्वागत करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए जादुई करतबों की प्रशंसा करते हुए इस मनोरंजन एवं ज्ञान से भरपूर शो की सराहना की। उन्होंने बताया कि जादू मनोरंजन के साथ-साथ अंधविश्वास दूर भगाने का भी सर्वश्रेष्ठ साधन है। शो में जादूगर अज्जू गोयल ने एक से बढ़कर एक जादुई करतब दिखाते हुए कहा कि जादू हाथ की सफाई एवं विज्ञान पर आधारित एक कला है। जादूगर अज्जू गोयल ने बच्चों को रुमाल से छड़ी बनाना, हवा में रुमाल गायब करना , रुमालों के रंग बदलना , मुंह से रुमाल निकालना, ताश के पत्तों के जादू, रस्सी के जादू ,पिंजरे के अंदर बाल पैदा करना, नोटों को गायब करना ,झोले में से अंडा निकालना एवं जादुई मटके से लगातार पानी का निकालना , हवा में कोल्ड ड्रिंक की बोतल को गायब करना, फूलों का रंग बदलना तथा रुमाल से फूल बनाना जैसे हैरतअंगेज जादू दिखाएं । उन्होंने जादू दिखाने के साथ-साथ बच्चों को सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने वाले संदेश भी दिए। भारत का पानी जादू के साथ जादूगर ने बच्चों को जल बचाने तथा रुमालों से राष्ट्रीय ध्वज बनाने के जादू के साथ जादूगर ने बच्चों को देश की एकता और अखंडता का सम्मान करने का संदेश दिया। जादूगर ने बच्चों को जादुई करतबों के पीछे छुपे हुए विज्ञान के रहस्यों को जानने एवं समझने के लिए भी प्रेरित किया । उन्होंने शो के आयोजन कर्ता रेड क्रॉस सोसाइटी के विषय में भी बच्चों को बताया। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी समाज के लिए अनेक कल्याण कार्य कर रही है आपदा से प्रभावित लोगों के लिए तथा असाध्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से सहायता कार्य किए जाते हैं। उन्होंने शो के सफल आयोजन में विद्यालय के सहयोग के लिए स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal