मंत्री कपिल देव ने बरगद का पौधा लगाकर किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को जनपद मुज़फ्फरनगर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। सामाजिक वानिकी प्रभाग, मुज़फ्फरनगर द्वारा बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र, पार्क-1 में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 6,000 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी का सशक्त संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बरगद का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, तीव्र औद्योगिकीकरण एवं घटते वन क्षेत्र के कारण पर्यावरण गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। ये हमें स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो प्रदेश ही नहीं, पूरा देश हरित और समृद्ध बन सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से “हरा-भरा प्रदेश, खुशियों का संदेश – सुरक्षित जीवन, समृद्ध परिवेश” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका परिषद मुज़फ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ), क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए हरित मुज़फ्फरनगर एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal