रेलवे द्वारा क्षतिग्रस्त की नई मंडी में पालिका द्वारा निर्मित पार्क पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सख्त

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उत्तर रेलवे के मंडलीय रेल प्रबंधक नई दिल्ली को पत्र प्रेषित कर रेलवे विभाग द्वारा पालिका की विकसित सार्वजनिक संपत्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर क्षति की भरपाई एवं पुनर्स्थापना की मांग की है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2022 में तत्कालीन सभासद विपुल भटनागर के प्रयासों से नई मंडी क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप जलभराव की समस्या के समाधान के लिए आवास विकास द्वारा ह्यूमपाइप डालकर नाले को बंद कराया गया था। इसके उपरांत सामाजिक संस्थाओं मोहल्ला वासियो व आमजन के सहयोग व विपुल भटनागर के प्रयासों से नगर पालिका परिषद ने उक्त स्थान का सौंदर्यीकरण कराया। वहां एक सुंदर सार्वजनिक पार्क विकसित किया गया, साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा, लगभग 20 फीट लंबा म्यूरल, विभिन्न मूर्तियां, स्ट्रीट लाइटें एवं अन्य जनसुविधाएं स्थापित की गईं, जिससे यह स्थान स्थानीय नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

नगरपालिका चेयरपर्सन ने आरोप लगाया कि रेलवे विभाग ने अपनी बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण एवं विस्तारीकरण के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना अथवा नगर पालिका से समन्वय किए इन सार्वजनिक निर्माणों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे नगर पालिका की लाखों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा तथा स्थानीय नागरिकों की सुविधाएं भी प्रभावित हुईं।
अपने पत्र में श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने रेलवे प्रशासन से बिना सूचना कार्य कराए जाने का कारण स्पष्ट करने, क्षति का संयुक्त निरीक्षण कर वास्तविक आकलन कराने, क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों की पुनर्स्थापना रेलवे विभाग के व्यय पर कराने तथा भविष्य में ऐसे कार्यों से पूर्व नगर पालिका से आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने की मांग की है।
पूर्व सभासद विपुल भटनागर एवं मोहल्लेवासियों ने नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा इस गंभीर विषय का संज्ञान लेने तथा रेलवे प्रशासन के समक्ष जनहित का पक्ष मजबूती से रखने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने आशा जताई कि रेलवे विभाग शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों की भरपाई एवं पुनर्निर्माण सुनिश्चित करेगा, जिससे क्षेत्रवासियों को पुनः सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal