हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 15.02 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हेें जेल भेज दिया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार की रात पुलिस टीम सुमननगर बंधा नंबर 9 सलेमपुर से आने वाली कच्ची सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अब्दुला पुत्र गालिब निवासी ग्राम राजपुर रानीपुर व समीर पुत्र इरशाद निवासी गढ़मीरपुर रानीपुर बताए। आरोपी अब्दुला ने बताया कि उसका भाई परवेज स्मैक उपलब्ध कराता है। वह और समीर मिलकर उसे 300 रूपए प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचते हैं। पुलिस स्मैक सप्लायर परवेज की तलाश में जुट गयी है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, सुमननगर चौकी प्रभारी एसआई राकेश कुमार, कांस्टेबल महेन्द्र तोमर, दीपक रावत व होमगार्ड अनिल कुमार शामिल रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






