मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा गठित की गई टीमों द्वारा जनपद मुज़फ्फरनगर में कृषकों को गुणवत्तायुक्त पेस्टीसाइड की उपलब्धता तथा निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने हेतु आज बुधवार को पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी करते हुए इस दौरान 13 संदिग्ध पेस्टीसाइड के नमूने ग्रहित किये गये। जनपद में की गई कि कार्रवाई के दौरान पेस्टिसाइड विक्रेताओं में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
योगी सरकार की पहल पर किसानों की समस्याओं के निदान की खातिर प्रत्येक मा होने वाले किसान दिवसों में चर्चा के केंद्र में रहे नकली पेस्टिसाइड और कीमत से अधिक की वसूली रोकने की खातिर मुजफ्फरनगर में बुधवार को छापा मारा अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसील सदर व बुढ़ाना क्षेत्र में राहुल सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी/कृषि रक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर व जिला गन्ना अधिकारी की टीम द्वारा छापेमारी की गई। विभागीय अधिकारियों ने टीम के साथ सदर और बुढ़ाना क्षेत्र में विभिन्न कीटनाशी विक्रेता फर्म का निरीक्षण करते हुए 08 नमूने जाँच के लिए गर्हित किए। इस दौरान टीम ने शाहपुर में मेसर्स सफल सीड स्टोर को अभिलेख पूर्ण न होने के कारण उनके कीटनाशक लाइसेंस को निलंबित किया गया।

वहीं दूसरी ओर तहसील खतौली व जानसठ में उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार द्वारा छापेमारी में 5 नमूने लिए गए। कीटनाशी विक्रेता को छापेमारी के दौरान अन्य पेस्टीसाइड विक्रेताओ को पेस्टीसाइड बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मैमो देने के साथ-साथ स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने एव ंकिसानो को संस्तुत मात्रा मे ही कीटनाशकों की ब्रिकी के निर्देश दिये गये। नमूनों को शीध्र ही जॉच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जायेगा तथा परिणाम प्राप्ति के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

इफको द्वारा सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इफको द्वारा जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर सभागार में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह ने कृषि को आत्मनिर्भर बनाने एवं सहकार से समृद्धि लाने कम लागत में लाभकारी खेती बनाने का आह्वान किया। साथ






