जैन धर्म की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नही होगा: जैन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पूर्व निश्चित कार्यक्रम के बीच जैन समाज की धार्मिक आस्था एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। उक्त ज्ञापन में कहा कि जैन समाज भारत की प्राचीनतम आध्यात्मिक परंपराओं में से एक है, जिसने अहिंसा, सत्य, अनेकांतवाद और करुणा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्तमान समय में जैन समाज की धार्मिक भावनाओं, संत परंपरा, तीर्थस्थलों एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े अनेक विषय गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं।प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा दिगंबर जैन संतों की पवित्र मयूर पिच्छी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक एवं तथ्यहीन वक्तव्य पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे करोड़ों जैन श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि वे बिना किसी शर्त के सार्वजनिक रूप से जैन समाज से क्षमा मांगें तथा अपना बयान वापस लें।
ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से जैन तीर्थस्थलों की सुरक्षा, जैन संतों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय एवं राज्य जैन कल्याण बोर्ड के गठन, जैन अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा, राष्ट्रीय जनगणना में जैन धर्म की पृथक पहचान, प्राचीन जैन धरोहरों के संरक्षण तथा जैन धर्म एवं धार्मिक प्रतीकों के अपमान पर त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सहित 10 प्रमुख मांगों को शीघ्र लागू करने का आग्रह किया गया। सकल जैन समाज ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार एवं संबंधित संस्थाएं जैन समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेंगी।
जैन एकता मंच”युवा शाखा” के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि मेनका गांधी का बयान उनकी कुमति का परिचायक है वहीं दूसरी ओर आज जैन तीर्थ स्थल व जैन सन्तो की सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्न खड़ा होता जा रहा है सरकारों द्वारा जैन धर्मावलंबियों की यह अनदेखी बर्दाश्त नही की जायेगी व जैन समाज अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिये लोकतांत्रिक तरीके से हर सम्भव प्रयास करता रहेगा भले ही उसके लिये आंदोलन का रास्ता ही क्यों न अपनाना पड़े ।
मेनका गाँधी जैन सन्तो व समाज से बिना शर्त माफी मांगे अन्यथा जैन समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से सार्वजनिक चर्चा कर हमें गलत साबित करें ।
सकल जैन समाज से जुड़े एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित जैन ने कहा कि जैन समाज आज अपने अधिकारों के लिये एकजुट है व संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हेतू कटिबद्ध है । मेनका गांधी को जैन संतो पर दिए गए अपने अमर्यादित व निंदनीय बयान के लिए जैन संतो से माफी मांगनी चाहिए ।
ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव जैन,रोहित जैन’अप्पु, विप्लव जैन,नितिन जैन’मोंटू’,प्रदीप जैन,पंकज जैन,राजेश कुमार जैन,राजीव जैन,सौरभ जैन,विपिन जैन,रूपेंद्र जैन,शोभित जैन, विभोर जैन,अश्वनी जैन,आर.के.जैन,एस.के.जैन,सुधीर कुमार जैन,एन के जैन,अमित जैन,संजय जैन,सचिन जैन,अखिलेश जैन,योगेंद्र जैन,रविन्द्र जैन,मनोज जैन,अनुज जैन आदि मौजूद रहे ।

मुजफ्फरनगर मंडी पुलिस ने नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले स्पलायर व डिस्ट्रीब्यूटर सहित 06 अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता प्राप्त कर हुए नशीले कैप्सूल की अवैध खरीद फरोख्त व तस्करी करने वाले सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 76800 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इन

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का मुजफ्फरनगर जनपद में भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के मुजफ्फरनगर आगमन पर मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिजॉर्ट में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने फूल-मालाओं, बुके, पार्टी का पटका एवं स्मृति चिन्ह

बहादराबाद नहर पटरी पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

बहादराबाद (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में चेतक पुलिस टीम 6 जुलाई की रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान

कांवड़ के दौरान जीरो जोन में वाहनों के संचालन पर रोक, अतिक्रमण हटाने, नॉनवेज और शराब की दुकानें बंद रखने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कांवड़ मेले के दौरान जीरो जोन में तिपहिया व चौपाहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने व मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण कर लगी दुकानों को हटाकर यात्रियों के लिए सुगम व्यवस्था बनाने, नॉनवेज व शराब की दुकानों को

थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लि के चेयरमैन निर्वाचित हुए विकास तिवारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी के लगातार दूसरी बार थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड का चेयरमैन निर्वाचित होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाड़ोवाली में स्वागत के दौरान विकास तिवारी ने कहा कि बड़े

भाजपा रैली में हनुमान की वेशभूषा में नृत्य कराने को अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जनता से माफी मांगने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ में रोड़ शो में भगवान हनुमान की वेशभूषा में एक व्यक्ति से नृत्य कराए जाने को ईष्ट देवताओं का अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। सोमवार को ऋषिकुल कार्यालय पर आयोजित बैठक को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई