स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद सभागार में शनिवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के समस्त पदाधिकारी/कर्मचारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समस्त पालिका कर्मचारीगण द्वारा अपनी समस्याएं संगठन के अध्यक्ष/महामंत्री/पदाधिकारियों के समक्ष मुखरता से रखी गई।
बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में प्रतिमाह एक बैठक अनिवार्य रूप से किए जाने, पालिका के व्हाट्सप्प ग्रुप पर किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई विरोधाभासी प्रक्रिया न दी जाए, जो भी बात अथवा शिकायत हो, संगठन की आहूत बैठक में सभी के समक्ष रखी जाए। संगठन के समक्ष ऐसे कई प्रकरण संज्ञान में लाए गये जिसमें पाया गया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी पत्रावलियां समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होने एवं स्वीकृत होने के उपरांत भी बोर्ड के समक्ष रखे जाने के कारण तथा बोर्ड बैठक के आहूत होने में लगने वाले समय में विलंब होने के दृष्टिगत भुगतान हेतु काफी समय लंबित रहती हैं तथा उस कारण संबंधित कर्मचारी को अत्याधिक आर्थिक हानि का सामना करना पडता है। इस हेतु चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी पत्रावलियों का बोर्ड की स्वीकृति की प्रत्याशा में भुगतान यथा-समय कराते हुए बाद में आहूत बोर्ड बैठक में अनुमोदन करा लिया जाए।
बैठक में संगठन के समक्ष ऐसे कई प्रकरण संज्ञान में लाए गये हैं, जिसमें पाया गया कि पालिका के कार्यरत समूह ‘घ’ के कर्मचारियों का स्थानान्तरण उचित स्तर से न करते हुए नियम विरूद्ध एवं असंवैधानिक रूप से कर दिया जाता है, जिस पर तत्काल रोक लगाया जाना आवश्यक है। संगठन के समक्ष ऐसे कई प्रकरण संज्ञान में लाए गये हैं कि समूह ‘ग’ के कुछ कर्मचारियों का अकारण/राजनैतिक कारणों से स्थानान्तरण किया गया है, जो कर्मचारियों के शोषण की श्रेणी में आता है। भविष्य में किसी भी कर्मचारी के स्थानान्तरण से पूर्व संगठन के अध्यक्ष / महामंत्री के साथ समुचित वार्ता अथवा जानकारी के आदान-प्रदान उपरांत ही स्थानान्तरण की प्रक्रिया अमल में लाई जाए ताकि पालिका के कर्मचारियों का मनोबल बना रहे तथा वह कर्तव्य॑निष्ठ एवं लगनपूर्वक अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन कर सके। पालिका प्रशासन द्वारा सभी कर्मचारियों का आई०डी कार्ड जारी किया जाए तथा प्रत्येक कर्मचारी को उपलब्ध कराया जाए। पालिका में आउटसोर्सिंग माध्यम से कार्य कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर के वेतन का भुगतान शासन द्वारा समय-समय पर जारी शासनादेशों के अनुरूप किया जाए।
संगठन के समस्त उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मचारियों ने एकमत से निर्णय लिया कि इन समस्याओं के संबंध में एक मांग पत्र पालिका प्रशासन को उपलब्ध कराते हुए समस्याओं/मांगों के निराकरण होने की समय समय निर्धारित की जाए तथा निर्धारित समय सीमा में निराकरण न होने की दशा में कार्य बहिष्कार जैसे कडे कदम उठाने पर भी विचार किया जाए। संगठन के अध्यक्ष बृजमोहन एवं विकास शर्मा महामंत्री द्वारा समस्त सदन को आश्वस्त किया कि सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाएगी एवं समस्त उचित मांगों की लडाई अन्तिम समय तक लडी जाएगी। इसके अतिरिक्त पालिका में कार्यरत समस्त पम्प ऑपरेटरों एवं बेलदारों द्वारा संगठन से जुडने का अनुरोध किया गया, जिसको स्वीकार किया गया। बैठक में मण्डलाध्यक्ष मौ० सालिम, मोहन वेद मण्डल प्रभारी, अरविन्द कुमार जिलाध्यक्ष, प्रवीण कुमार, दुष्यंत कुमार संरक्षक, फिरोज खां, विकास कुमार, विवेक कुमार उपाध्यक्ष, गगन महेन्द्रा, नितिन कुमार, मनीष कुमार उप महामंत्री, आकाशदीप, निपुण कन्नौजिया लिपिक, संजीव कुमार, प्रचार मंत्री, सुनील गर्ग, मनोज बालियान, अभिषेक कुमार, संगठन मंत्री, धर्म सिंह, दीपक शर्मा, वसीम, उप संगठन मंत्री, गोपी वर्मा, संतोष, रूचि शर्मा, पिकीं, इकबाल, रईस आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनपद में तीन दिवसीय UPTET परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं

रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन के सभागार भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों की मासिक बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन के सभागार भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों की मासिक बैठक के साथ ही एन डी आर एफ और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से विशेष आपदा प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की गंगा तट पर फिल्मी गानों पर डांस करने के मामले में कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने वीआईपी घाट पर आयोजित एक किसान संगठन के सम्मेलन के दौरान मंच पर फिल्मी गानों पर नृत्य किए जाने को खेदजनक बताते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि किसान

कांग्रेस पार्षद ने निजी खर्च से हरिद्वार में सूखी नदी पर लगवाए सुरक्षा जाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरी हरिद्वार के वार्ड 4 के कांग्रेस पार्षद महावीर वशिष्ठ ने अपने निजी खर्च से सूखी नदी पर सुरक्षा जाल लगवाकर जनसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार सूखी नदी पर लगे सुरक्षा जाल पिछले लगभग छह माह से क्षतिग्रस्त होकर नदी में पड़े थे। इससे नदी में गंदगी का

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लगातार हो रहे पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, नकल माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए,

उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने की राम मंदिर चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि मामले की जांच केवल एसआईटी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसकी जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराई

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal