राम मंदिर ट्रस्ट विवाद: चंपत राय के समर्थन में उतरा अयोध्या संत मंडल

Share :

अयोध्या (रिपोर्टर)। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या का संत मंडल उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गया है। प्रेस वार्ता में संतों ने ट्रस्ट से अपील की कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। संतों ने कहा कि वे लंबे समय से चंपत राय को जानते हैं और उनकी निष्ठा, ईमानदारी तथा कार्यशैली पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि चंपत राय पूरी तरह निर्दोष हैं और उनके खिलाफ फैलाए जा रहे आरोप निराधार और तथ्यहीन हैं। संत समाज ने मीडिया में चल रही कथित अफवाहों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बिना तथ्यों के किसी की छवि खराब करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि चंपत राय ने स्वयं पूरे मामले की एसआईटी जांच की मांग की है, जो उनकी पारदर्शिता और न्यायप्रियता को दर्शाता है। सरकार द्वारा एसआईटी गठित किए जाने के कदम को भी संतों ने सराहनीय बताया। प्रेस वार्ता में संतों ने राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि से भी कई सवाल उठाए और कोष की सुरक्षा तथा ट्रस्ट की हालिया बैठकों के समय को लेकर स्पष्टीकरण की मांग की।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद सभागार में शनिवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के समस्त पदाधिकारी/कर्मचारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समस्त पालिका कर्मचारीगण द्वारा अपनी समस्याएं संगठन के अध्यक्ष/महामंत्री/पदाधिकारियों के समक्ष मुखरता से रखी गई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में प्रतिमाह एक बैठक अनिवार्य रूप

जनपद में तीन दिवसीय UPTET परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं

रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन के सभागार भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों की मासिक बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन के सभागार भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों की मासिक बैठक के साथ ही एन डी आर एफ और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से विशेष आपदा प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की गंगा तट पर फिल्मी गानों पर डांस करने के मामले में कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने वीआईपी घाट पर आयोजित एक किसान संगठन के सम्मेलन के दौरान मंच पर फिल्मी गानों पर नृत्य किए जाने को खेदजनक बताते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि किसान

कांग्रेस पार्षद ने निजी खर्च से हरिद्वार में सूखी नदी पर लगवाए सुरक्षा जाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरी हरिद्वार के वार्ड 4 के कांग्रेस पार्षद महावीर वशिष्ठ ने अपने निजी खर्च से सूखी नदी पर सुरक्षा जाल लगवाकर जनसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार सूखी नदी पर लगे सुरक्षा जाल पिछले लगभग छह माह से क्षतिग्रस्त होकर नदी में पड़े थे। इससे नदी में गंदगी का

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लगातार हो रहे पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, नकल माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई