हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शहनवाज सलमानी ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उत्तराखंड में 1 जुलाई से सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की व्यवस्था लागू किए जाने पर शहनवाज सलमानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे मुसलमान बच्चों के एक हाथ में कंप्यूटर और दूसरे हाथ में कलाम पाक देखना चाहते हैं। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू होने से बच्चे हाफिज ए कुरान बनने के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य पेशेवर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर






