चंद्राचार्य चौक से भगत सिंह चौक तक नहीं हुई नालों की सफाई-मृदुल कौशिक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि चंद्राचार्य चौक से भगत सिंह चौक के मध्य दोनों और नालो की सफाई अभी तक नहीं हुई है। जिस कारण बरसात में दुकानदारों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। रेलवे अंडरपास के नीचे नाले की लोहे के स्लैब टूटे हुए हैं और गड्ढे भी हो गए हैं। जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। मृदुल कौशिक ने कहा कि नालों की तत्काल सफाई कराने के साथ अंडरपास के नीचे नाले के स्लैब ठीक कराए जाएं और गढ्ढों को भरा जाए। उपाध्यक्ष राजेश कश्यप ने कहा कि मध्य हरिद्वार में कई स्थानों पर नालों के स्लैब टूट गए हैं। लोग स्लैब को फुटपाथ की तरह चलने में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन टूटे स्लैब के कारण रोजाना लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। शहर मंत्री कार्तिक शर्मा ने कहा कि मॉडल कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर पुलिया के दोनों और हो गए गढ्ढों को जल्द भरा जाए। मीडिया प्रभारी हिमांशु सैनी ने कहा कि बरसाती पानी नालों में जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। उन्हें तुरंत खोला जाए। व्यापारियों ने कहा कि समस्याओं को पूर्व में भी निगम के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों को हर साल बरसात में जल भराव की समस्या से जूझना पड़ता है। इसलिए समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े और दुर्घटनाओं से भी बचाव हो सके। ज्ञापन देने वालों में अशोक अग्रवाल, सतीश भाटिया, जगजीवन राम, पराग चकलान, उमेंद्र सिंह, प्रवीण अग्रवाल, आकाश चौहान, नवीन जुनेजा, संजय पवार, जय वर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई