जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर -स्वामी कैलाशानंद गिरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जापान से आए श्रद्धालुओं ने श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना की और निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने जापान के महामंडलेश्वर स्वामी बालाकुंभ पुरी और महंत दर्शन भारती के नेतृत्व में हरिद्वार आए सभी श्रद्धालुओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और मां की चुनरी और नारियल भंेंटकर आशीर्वाद प्रदान किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। सनातन ने ही हमेशा दुनिया का मार्गदर्शन करते हुए शांति और कल्याण का मार्ग दिखाया। आज पूरा विश्व सनातन को स्वीकार कर रहा है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने बताया कि आने वाले समय में महामंडलेश्वर स्वामी बालाकुंभ पुरी के शिष्यों दाईसाकू नारीता, केन्ता इशियामा, हिरोकी ताकाहाशी, योशिमी मोरिया, मासाकी गोतो, ताकानोबू सोगा को तिलक चादर प्रदान कर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी को अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में आने का निमंत्रण भी दिया। महंत दर्शन भारती ने कहा कि सनातन का परचम पूरे विश्व में फहरा रहा है। सनातन की अनूठी विशेषताओं और वसुधैव कुटंुबकम् की भावना से प्रभावित होकर पूरी दुनिया के लोग भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरांओं का अपना रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी बालाकुंभ पुरी ने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज सनातन को पूरे विश्व में प्रचारित प्रसारित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जापान में सनातन को अपनाने वाले लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने बताया कि जापान के संतों का 4 जुलाई को निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया जाना था। लेकिन अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के नासिक में होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही पट्टाभिषेक समारोह की अगली तिथी तय कर सभी संतों को महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी सहित जापान से आए हिरोकी ताकाहाशी, रिइको ताकाहाशी, कीइसुके सुगा, ताकानओबु सोगा, नोरिको मातसुओ, काया योशिया, सायाको किमुरा, योको इशिकावा, हितोमी चिकुगो, माना टिसुचिया, साओरी योशिओ, रिइका यानो, योको इगुची, योशिमी मोरिया, ची मासातोमी, हिरोको उडा, मिचिको कोइडो, मामी ओटसुका, आसमी तोयामा, केनटा इशियामा, दाइसाकु नारिता, दाइसुके तानी, मासाशी टिसुजिकावा, सेनि फुरूया, मासायुकी ताजिका, रियुसेन टिशिगावारा, मसाकी गोटो तथा रमेश शर्मा, हिमांशु, राहुल यादव, वासु कपिल आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में स्विमिंग पूल का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं गौरव स्वरूप ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में जानसठ रोड पर एसकेबी आरोग्यम हॉस्पिटल के निकट टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमीमें स्विमिंग पूल का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर का भ्रमण कर इसकी प्रशंसा की। टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारंभ दोपहर के समय मंत्री

श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर समिति की आम सभा संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में जन सहभागिता बढ़ाने, श्री गणपति धाम मंदिर के खर्चो में पारदर्शिता लाने के साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों में पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और भव्यता लाने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम भर्तियां कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर प्रांगण में

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक कारगर योजना हुई साबित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। मुजफ्फरनगर में परियोजना अधिकारी यूपी नेडा भजन सिंह के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में अभी तक 21,309 आवेदन प्राप्त हुए है। 21012 वैण्डर सलेक्ट, 12337 लाभार्थियों के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कराये

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया पार्क के सौंदर्यकरण एवं पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 4 में पार्क के सौंदर्यकरण एवं क्षेत्र में कई स्थानों पर पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ,

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने दिए नाला सफाई कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने नाला सफाई कार्य शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को शिवमूर्ति क्षेत्र में नाला सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान मेयर किरण जैसल ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पूर्व सभी नालों की सफाई कार्य को पूरा किया जाए।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया “इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में “इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे” के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में प्लास्टिक थैलों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal