लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “सनातन आस्था के महापर्व श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज से हो रहा है। इस पुण्य यात्रा पर जाने वाले समस्त शिवभक्तों को हृदय से बधाई। बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन हों, सभी का जीवन सुख, शांति और कल्याण से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है। जय बाबा अमरनाथ।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “बाबा बर्फानी के पावन दर्शन हेतु पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान कर रहे समस्त श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन यात्रा आस्था, श्रद्धा, तप और आध्यात्मिक साधना का अनुपम संगम है, जो श्रद्धालुओं को भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण का अनुभव कराती है। देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद से आप सभी की यात्रा सुरक्षित, सफल और मंगलमय हो तथा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!”

मुजफ्फरनगर में स्विमिंग पूल का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं गौरव स्वरूप ने किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में जानसठ रोड पर एसकेबी आरोग्यम हॉस्पिटल के निकट टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमीमें स्विमिंग पूल का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर का भ्रमण कर इसकी प्रशंसा की। टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारंभ दोपहर के समय मंत्री






