नई दिल्ली (रिपोर्टर)। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी साहब की यह तस्वीर सिर्फ एक प्रोटोकॉल फोटो नहीं है, बल्कि बदलती राजनीति का संकेत भी देती है। कहना गलत नहीं होगा कि कभी राष्ट्रीय लोकदल की पहचान मुख्य रूप से किसानों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति तक सीमित मानी जाती थी। आज वही पार्टी वेस्ट यूपी से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार का हिस्सा बन गई है।
जापान की प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी यह संदेश देती है कि अब उनकी भूमिका केवल क्षेत्रीय राजनीति तक सीमित नहीं है। कौशल विकास, रोजगार, तकनीक और भारत-जापान सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी दिखाई दे रही है। यह भी स्पष्ट है कि जयंत चौधरी अपनी राजनीति का दायरा किसानों के मुद्दों से आगे बढ़ाकर युवाओं, रोजगार, वैश्विक साझेदारी और नई अर्थव्यवस्था तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह तस्वीर एक और संदेश देती है कि एनडीए में राष्ट्रीय लोकदल सिर्फ एक सहयोगी दल नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

मुजफ्फरनगर में स्विमिंग पूल का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं गौरव स्वरूप ने किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में जानसठ रोड पर एसकेबी आरोग्यम हॉस्पिटल के निकट टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमीमें स्विमिंग पूल का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर का भ्रमण कर इसकी प्रशंसा की। टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारंभ दोपहर के समय मंत्री






