➡लखनऊ, 29 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले का मामला, हरदोई के BSA अजित प्रताप सिंह सस्पेंड, 61 गणित शिक्षकों के मूल अभिलेख गायब, जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई, विभागीय जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपी गई, 5 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में पहले से FIR, शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए, डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी ने की थी जांच, भर्ती से जुड़े दस्तावेज कमरों में नहीं मिले, भर्ती संबंधी रिकॉर्ड वाले दो कमरे सील किए गए, जांच रिपोर्ट में BSA को दोषी ठहराया गया।
➡लखनऊ, आज से 5 जुलाई तक 9वां उत्तर प्रदेश आम महोत्सव, आज सीएम योगी आम महोत्सव 2026 का शुभारंभ, IGP में सुबह 10:30 बजे होगा उद्घाटन समारोह, आम महोत्सव 2026 स्मारिका का होगा विमोचन, 800 से अधिक श्रेष्ठ आम किस्मों की प्रदर्शनी, आम उत्पादों, तकनीकी सत्र और प्रतियोगिताएं होंगी, 5 जुलाई को आम महोत्सव का होगा समापन।
➡लखनऊ, अवैध इमारतों पर बिजली विभाग का एक्शन, सील इमारतों की बिजली काटने की तैयारी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम जोन को सूची भेजी, गोमतीनगर, अमौसी जोन को सूची भेजी गई, अवैध भवनों के बिजली कनेक्शन होंगे डिस्कनेक्ट, कनेक्शन देने वाले अधिकारियों की होगी पहचान, सांठगांठ से बिजली देने के आरोपों की जांच शुरू।
➡लखनऊ, अलीगंज अग्निकांड पर HC की लखनऊ पीठ सख्त, LDA, बिजली विभाग पर कोर्ट ने जताई नाराजगी, अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कोर्ट ने सवाल उठाए, हादसे रोकने के लिए SOP पेश करने के आदेश, पीड़ितों को अलग-अलग मुआवजे पर सवाल उठाए, समान मुआवजा नीति बनाने का कोर्ट ने दिया निर्देश, सभी पक्षों से अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा, मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।
➡लखनऊ, RUPAAM के नए परिसर का आज होगा लोकार्पण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण, 464 करोड़ में RUPAAM के अत्याधुनिक परिसर बना, सुबह 10 बजे CG सिटी में होगा लोकार्पण कार्यक्रम, नए परिसर से प्रशासनिक प्रशिक्षण की आधुनिक सुविधाएं।
➡लखनऊ, 7वां यूपी इंफ्रा स्ट्रक्चर लीडरशिप समिट आज, डिप्टी सीएम केशव मौर्य होंगे मुख्य अतिथि, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी होंगे शामिल, सुबह 10.30 बजे से कार्यक्रम होगा आयोजित।
➡अयोध्या, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक पर सबकी नजर, चंपत राय को नोटिस देने की तैयारी, अनिल मिश्रा को भी नोटिस जारी की तैयारी, दोनों से लिखित, मौखिक जवाब मांगा जाएगा, जवाब के बाद ही होगी आगे की कार्रवाई, बायलॉज के तहत पहले स्पष्टीकरण जरूरी, बिना जवाब सीधे कार्रवाई नहीं, ट्रस्टियों की सहमति से होगा अंतिम फैसला, इस्तीफा या पद से हटाने पर भी हो सकता विचार, आवश्यक बहुमत से ही होगा अंतिम निर्णय।
➡अयोध्या, राम मंदिर चंदा संग्रह में अनियमितता का आरोप, BJP MLA प्रभु चव्हाण के खिलाफ SIT जांच की मांग, VHP नेता गोपालजी, सतीश नौबड़े का भी नाम, संपत्तियों में असामान्य वृद्धि की जांच की मांग, चढ़ावा चोरी के बीच चंदा संग्रह पर नया विवाद।
➡अयोध्या, रामधन गबन प्रकरण मामला, कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता ने लिखा पत्र, कार्यकर्ता दीपक पाटिल ने SIT को पत्र लिखा, बीजेपी MLA प्रभु चव्हाण पर लगाया आरोप, VHP नेता गोपालजी भी शिकायत में शामिल, सहयोगी सतीश नौबड़े का भी नाम शामिल, तीनों पर चंदा गबन का आरोप लगाया गया, करोड़ों के घोटाले का दावा किया गया, SIT को सबूत देने का दावा, बेहिसाब चंदा जुटाने का आरोप, चंदे से संपत्ति बनाने का आरोप लगाया, बेनामी संपत्तियों की जांच की मांग की, निष्पक्ष जांच की मांग उठी।
➡प्रयागराज, UPTET के पहले दिन 14 संदिग्ध परीक्षार्थी पकड़े गए, चेकिंग में संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं, एआई कमांड कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी की, आधार कार्ड, प्रवेश पत्र में गड़बड़ी पर चिन्हित हुए, बायोमीट्रिक परीक्षण में दिक्कत आने पर जांच हुई, सभी संदिग्धों को परीक्षा देने की अनुमति दी गई, परीक्षा खत्म होने के बाद दोबारा सघन जांच हुई, प्रयागराज की एक महिला अभ्यर्थी सही पाई गई, दस्तावेज सही मिलने पर परीक्षा मान्य कर दी गई, अन्य संदिग्ध परीक्षार्थियों की जांच जारी है।
➡आगरा, पश्चिम एशिया संकट से जूता निर्यात पर बड़ा असर, आगरा के निर्यातकों के सामने फिर बढ़ी चुनौती, समर सीजन के ऑर्डर मिलने में भी मुश्किल, इटली गार्डा फेयर में खरीदारों की ठंडी प्रतिक्रिया, रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिकी टैरिफ का भी असर जारी, होर्मुज जलडमरूमध्य संकट से शिपमेंट प्रभावित, पेट्रोलियम महंगा, बढ़ी उत्पादन और परिवहन लागत, आगरा से 4500 करोड़ का होता है जूता निर्यात, देश के जूता निर्यात में आगरा की 28% हिस्सेदारी, 150 से अधिक निर्यात इकाइयों पर संकट के बादल, निर्यातकों को कारोबार घटने की चिंता।
➡मेरठ, मेरठ में ब्लिंकिट स्टोर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला।
➡एटा, भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, तेज रफ्तार कैंटर ने बस को मारी टक्कर, हादसे में पांच यात्रियों की मौत, 5 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती, रोडवेज बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी, बागवाला क्षेत्र के कीलरमऊ के पास की घटना।
➡मेरठ, गैंगस्टर ऊधमसिंह की गिरफ्तारी पर रोक, गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी, 1 लाख के इनामी मामले पर पैरवी नहीं, मामले में पुलिस की पैरवी नहीं हो सकी, इनाम घोषित होने के बाद भी तलाश चलती रही, कागजों पर ही ऊधम की तलाश चलती रही, आरोपी ने HC से अरेस्टिंग स्टे हासिल किया, पुलिस की सुस्ती के कारण स्टे हासिल किया, हाईकोर्ट ने हलफनामा दाखिल करने को कहा, राज्य सरकार को 2 हफ्ते में दाखिल करने को कहा, फर्जी अभिलेखों पर जमानत का आरोप है ऊधमसिंह पर, पुलिस, UPSTF लगातार उसकी तलाश में जुटी।
➡रायबरेली, बुजुर्ग पर आवारा सांड ने किया हमला, बुजुर्ग के पेट में सांड की लगी सींग, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की घटना।
➡रायबरेली, तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, ट्रक अनियंत्रित होकर फिर कार में मारी टक्कर, हादसे में कई लोगों को आई मामूली चोटें, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना।
➡हापुड़, शादी से पहले युवती को किया अगवा, घर से युवती को अगवा कर ले गया युवक, दस दिन बाद होनी है युवती की शादी, युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस ने राजू पर दर्ज किया मुकदमा, बहादुरगढ़ क्षेत्र के कस्बा बहादुरगढ़ का मामला।
➡हापुड़, गोकशों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 6 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, गैंगलीडर कुर्बान समेत 6 पर केस, गोकशी कर अवैध कमाई का आरोप, गैंग बनाकर वारदात करने का आरोप, कुर्बान, जुबेर, नाजिम, कासिम, फिरोज, नदीम नामजद, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में की कार्रवाई।
➡संभल, सलिल दीक्षित क्लिनिक का मामला, क्लिनिक में उपचार के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, गुस्साए परिजनों ने क्लिनिक पर किया हंगामा, पुलिस ने परिजनों को कराया शांत, डॉक्टर ने लापरवाही के आरोपों से किया इनकार, चंदौसी कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡सुल्तानपुर, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी अनिकेत अरेस्ट, अनिकेत समेत 3 बदमाशों के लगी गोली, चौथा आरोपी अजय भी गिरफ्तार, अनिकेत पर 52,आकाश पर 46 केस दर्ज, मिथिलेश पर 26,अजय पर 22 केस दर्ज, कब्जे से 11 लाख नकद, 3 तमंचे बरामद, पीढ़ी टोल प्लाजा के पास हुई मुठभेड़, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡मुरादाबाद, फर्जी जॉइनिंग लेटर गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को पकड़ा, सरकारी नौकरी का झांसा देकर करते थे ठगी, 8-10 लाख रुपये तक वसूलते थे आरोपी, डिलारी थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी, अशरफ अली और विवेक कुमार गिरफ्तार।
➡वाराणसी, जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, कनपटी पर सटाकर मारी गई गोली, जमीन, मकान को लेकर था पुराना विवाद, कहासुनी के बाद मारपीट, फिर चली गोली, वारदात के बाद आरोपी भाई संग फरार, सिंधौरा थाना क्षेत्र के मझवां गांव की घटना।
➡बहराइच, बहराइच में तेल से भरा टैंकर पलटा, भारत से नेपाल जा रहा था टैंकर, डंपर से टक्कर के बाद हादसा, खाई में पलटा तेल से भरा टैंकर, सड़क किनारे जमीन पर फैला तेल, बर्तन लेकर पहुंचे आसपास के ग्रामीण, खैरीघाट थाना क्षेत्र के लौकहा का मामला।
➡बहराइच, सरयू नहर में मासूम बच्चे का शव मिला, नहर में शव उतराता देख मचा हड़कंप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम, शव को नहर से बाहर निकलवाया गया, नानपारा कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡शाहजहांपुर, पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, रियाज उर्फ बाबू खां के पैर में लगी गोली, 8 मामलों में वांछित था बदमाश, थाना तिलहर पुलिस की कार्रवाई।
➡देहरादून, मालवाहक ट्रक में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल बुझाई आग, कुआंवाला क्षेत्र का पूरा मामला।
➡दिल्ली, मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, CISF की चेकिंग के दौरान दो यात्री पकड़े गए, दोनों की पहचान राजवीर, गौरव के रूप में, संदिग्ध बैग की तलाशी में देसी कट्टा बरामद, बैग से एक जिंदा कारतूस भी मिला, हथियार मिलने के बाद दोनों को पकड़ा।
➡दिल्ली, CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, CRPF जवान की मौके पर ही मौत, जवान की पहचान नरसी के रूप में हुई, दिल्ली के मोती बाग का मामला।
➡पटना, दीघा में छात्र का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, कॉन्वेंट स्कूल के 10वीं के छात्र पर आरोप, जूनियर छात्रों ने सीनियर को कार में उठाया, सर्टिफिकेट लेने स्कूल आया था पीड़ित छात्र, गंगा किनारे ले जाकर 1 घंटे तक बनाया बंधक, बंधक बनाकर छात्र के साथ की गई मारपीट, राहगीरों ने अपहरण समझ पुलिस को दी सूचना, सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की घेराबंदी, पुलिस की दबिश देख स्कूल गेट पर छात्र को छोड़ा, अटल पथ पर स्कॉर्पियो छोड़कर आरोपी फरार, पुलिस ने का जब्त की, छात्र सकुशल बरामद, मामले की जांच में जुटी दीघा थाना पुलिस।







