टीईटी परीक्षा में 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिन 11873 परीक्षार्थियों में से 10011 ने दी परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में 13 परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी एवं सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता की लिखित परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 दो पारियों में सकुशल सम्पन्न हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रथम दिन टीईटी परीक्षा मे कुल 11873 में से 10011 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जबकि प्रथम दिन दोनों पारियों में 1862 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा तथा एसपी सिटी अमृत जैन ने लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मुजफ्फरनगर में यूपी टीईटी-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिन प्रथम पारी की परीक्षा प्रात: 9.30 बजे शुरू हुई। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर काफी देर पहले बुला लिया गया था और उन्हें कड़ी तलाशी और बायोमेट्रिक चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में अंदर जाने दिया गया जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसके अलावा एसपी सिटी अमृत जैन ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके तहत पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा संचालन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता न होने पाए साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच एवं पहचान सत्यापन किया जाए। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा की शुचिता भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अनुसार प्रथम पारी में कुल 5937 में से 4961 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 976 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पारी में 5936 परीक्षार्थियों में से 5050 ने परीक्षा दी और 886 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई