मुजफ्फरनगर सीए ब्रांच ने उत्साहपूर्वक मनाया सीए दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की आईसीएआई की जानसठ रोड स्थित मुज़फ्फरनगर ब्रांच द्वारा एक जुलाई को सीए दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ साथ रक्तदान एवं हेल्थ चेकअप शिविर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण व वृक्षारोपण से हुई। इसके पश्चात ब्लड डोनेशन एवं निशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों के साथ-साथ आम जनमानस का भी निशुल्क चेकअप जिसमें आई, हार्ट, डेन्टल, जनरल आदि चेकअप किए। जिसके उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में सचिन अग्रवाल डायरेक्टर ऑफ़ बिंदल ग्रुप, राजेंद्र पॉल सर्कल हेड पीनबी एवं संदीप रंजन AGM एमसीसी पीनबी मौजूद रहे।
शाम को सीए मेंबर्स व उनके परिवारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे नए बने सीए’स का सम्मान किया गया एवं सीए मेम्बर्स के अभिभावकों एवं जिनके सीए प्रैक्टिस मे 25 वर्ष पूरे हुए हैं उनको सम्मानित किया गया।
सीए सदस्यों के बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संपूर्ण कार्यक्रम बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया गया। ब्रांच अध्यक्ष सीए सुनील कुमार व सचिव सीए अतुल कुमार अग्रवाल ने सीए दिवस के महत्व को रेखांकित किया और सभी सीए सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम की सफलता में वाईस चेयरमैन सीए संजय बंसल, सिकासा चेयरमैन सीए सागर मंगल, कोषाध्यक्ष सीए अंकिता कौशल एवं एग्जीक्यूटिव सदस्य सीए सुरेंद्र कुमार ढींगरा व स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सचिव सीए अतुल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मुजफ्फरनगर में स्विमिंग पूल का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं गौरव स्वरूप ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में जानसठ रोड पर एसकेबी आरोग्यम हॉस्पिटल के निकट टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमीमें स्विमिंग पूल का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर का भ्रमण कर इसकी प्रशंसा की। टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारंभ दोपहर के समय मंत्री

श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर समिति की आम सभा संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में जन सहभागिता बढ़ाने, श्री गणपति धाम मंदिर के खर्चो में पारदर्शिता लाने के साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों में पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और भव्यता लाने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम भर्तियां कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर प्रांगण में

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक कारगर योजना हुई साबित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। मुजफ्फरनगर में परियोजना अधिकारी यूपी नेडा भजन सिंह के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में अभी तक 21,309 आवेदन प्राप्त हुए है। 21012 वैण्डर सलेक्ट, 12337 लाभार्थियों के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कराये

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया पार्क के सौंदर्यकरण एवं पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 4 में पार्क के सौंदर्यकरण एवं क्षेत्र में कई स्थानों पर पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ,

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने दिए नाला सफाई कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने नाला सफाई कार्य शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को शिवमूर्ति क्षेत्र में नाला सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान मेयर किरण जैसल ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पूर्व सभी नालों की सफाई कार्य को पूरा किया जाए।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया “इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में “इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे” के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में प्लास्टिक थैलों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal