मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर में विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में एल0एल0बी पाठ्यक्रम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला रहा है। इस क्रम में एल0एल0बी0 सत्र-2023-2026 प्रथम स्थान निकिता राठी, द्वितीय स्थान प्रवीन कुमार व तृतीय स्थान अफ्शा ने प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त एल0एल0बी अंतिम सेमेस्टर में निकिता प्रथम स्थान व पियूष बंशल द्वितीय स्थान तथा युवराज रूहेला तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त बी0ए0एल0एल0बी0 में हिमानी पाल ने अच्छा प्रदर्शन किया।
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के चेयरमैन डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिये आशीर्वाद प्रदान किया।
श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ की प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा ने छात्र/छात्राओें के उज्ज़वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कॉलेज का अनुशासनात्मक वातावरण छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवष्यक होता है इसीलिए श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के अधिकतम छात्र/छात्राये प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के साथ-साथ अन्य उपलब्धियों जैसे -सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों में प्रैक्टिस करने के अतिरिक्त न्यायिक सेवा के लिए भी तत्पर हैं। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता का आशीर्वाद और महाविद्यालय के गुरूजनांे का मार्गदर्शन को दिया।
इस अवसर पर श्री संजीव कुमार, श्रीमति सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, मिनी सिंघल, अक्षी कश्यप, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुुमार, विनय तिवारी, प्रीती व त्रिलोकचन्द ने सभी विद्यार्थियांे को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश






