जन अधिकार पार्टी ने डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका, किया प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जन अधिकार पार्टी (ज.) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हिलबाई पास मार्ग स्थित डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने खुलेआम वन संपदा की लूट, अवैध वसूली, प्लांटेशन के नाम पर अवैध खनन और कटान का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि सरकार ने कार्यवाही नहीं की तो पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि माफिया-अफसर गठजोड़ के चलते उत्तराखण्ड की हरियाली बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि दोषीयों को बचाने का प्रयास हुआ तो हम सड़कों पर उतरेंगे। राज्यपाल को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान मास्टर रिजवान, कुर्बान अली, हसरत अली, जिलाध्यक्ष नदीम, महिला अध्यक्ष ग्रामीण कोमल, उपाध्यक्ष गरिमा ठाकुर, रीना, युवा मोर्चा अध्यक्ष शालिम शाह, शाहरुख़ खान, राव अफराज जाबिर अंसारी, जिला पदाधिकारी मांगा हसन, गुल्लु अंसारी, मीडिया प्रभारी अमन जैन, इंतजार, डा.जहांगीर, लक्सर प्रभारी जमाल अख्तर, बोलिशाह, शाहनज़र, डा.कामिल, मुराद दरियापुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

यूपी पुलिस में बड़ा ‘ऑपरेशन तबादला’ 125 डिप्टी एसपी को मिली नई तैनाती

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गुरुवार को 125 डिप्टी एसपी (उप पुलिस अधीक्षक) अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में हाल ही में निरीक्षक से डिप्टी एसपी पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों सहित विभिन्न जनपदों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एटीएस, रेलवे पुलिस और अन्य इकाइयों में

भारत-जापान शिखर सम्मेलन: AI, रक्षा और निवेश सहयोग को मिली नई रफ्तार

नई दिल्ली (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाईची की अध्यक्षता में भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, समृद्ध और नियम-आधारित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान एआई, रक्षा सह-विकास, आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा और निवेश सहयोग बढ़ाने पर कई महत्वपूर्ण सहमतियां बनीं। प्रधानमंत्री मोदी

श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में एलएलबी पाठ्यक्रम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर में विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में एल0एल0बी पाठ्यक्रम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला रहा है। इस क्रम में एल0एल0बी0 सत्र-2023-2026 प्रथम स्थान निकिता राठी, द्वितीय स्थान प्रवीन कुमार व तृतीय स्थान अफ्शा ने प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त एल0एल0बी अंतिम सेमेस्टर में निकिता प्रथम

छह साल बाद मिला इंसाफः होमगार्ड हत्याकांड में दोषी को फांसी की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। करीब छह वर्ष पुराने बहुचर्चित होमगार्ड रतिराम हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दोषी दीपक को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों को

कृषि विभाग के ताबड़तोड़ छापे, नहीं मिली कोई अनियमितता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशों एवं डीएम मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के आदेश के क्रम में जनपद में उर्वरक की गुणवत्ता व यूरिया की आपूर्ति के लिए छापेमारी की गई। गुरुवार को की गई इस छापेमारी में उप कृषि निदेशक सदर व जानसठ तहसील के 09 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे, जिनमें से 04 उर्वरक के नमूने

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जन संघ के प्रवर्तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चल रहे संस्मरण पखवाड़े के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal