हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना पथरी क्षेत्र के बोड़ाहेड़ी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट व झगड़े के मामले में पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से गांव की निगरानी करते हुए छतों पर इकठ्ठा किए गए ईंट व पत्थर हटवाने के साथ 51 आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चिहिन्त किए गए आरोपियों में 22 महिलाएं एवं 29 पुरूष शामिल हैं। बोडाहेडी गांव में विगत दिनों में दो पक्षों में आपस में मारपीट व झगडा हो गया था। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे पर मुकद्मे पर दर्ज कराए गए थे। गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने थानाध्यक्ष पथरी को गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आरोपियों पर निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों का अनुपालन करते हुए थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ ड्रोन कैमरा लेकर गांव पहुंचे और कैमरे से निगरानी करते हुए छतों पर इकठ्ठा किए गए ईंट पत्थर हटवाए। साथ ही छतों पर ईंट और पत्थर इकठ्ठा करने वाले 51 आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरोध धारा 126/ 135 बीएनएसएस के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही शुरू करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अनावश्यक रुप से ईंट पत्थर रखने पर कानूनी कार्यवाही चेतावनी भी दी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के साथ एसआई बबलू चौहान, एसआई महेंद्र पंुडीर, कांस्टेबल राकेश नेगी, नारायण, नारायण राणा, आदेश चौहान, सुबोध, कांस्टेबल चालक पंकज शामिल रहे।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






