बहादराबाद (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के मुख्य मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा लंबे समय से अधूरा छोड़े गए सड़क निर्माण कार्य के विरोध में गुरुवार को आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे डीपीएम (DPM) की गाड़ी रोककर सड़क पर धरना दिया और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी ने कहा कि पिछले आठ महीनों से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र के लोगों, राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टूटी सड़क, गड्ढों और उड़ती धूल के कारण स्थानीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन NHAI और प्रशासन समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक NHAI के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की निश्चित समय-सीमा का लिखित आश्वासन नहीं देते, तब तक धरना जारी रहेगा और कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने NHAI और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक तेज प्रताप सैनी अपने समर्थकों के साथ डीपीएम की गाड़ी के सामने धरने पर डटे हुए थे, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी एवं आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें सचिन साईं, विवेक सिंह, रवि कुमार, अभिषेक, हिमांशु सैनी, जॉनी, इसरार, सुमित उपाध्याय, अमित कुमार, नीरज सैनी, रफल सिंह और अरुण सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

छह साल बाद मिला इंसाफः होमगार्ड हत्याकांड में दोषी को फांसी की सजा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। करीब छह वर्ष पुराने बहुचर्चित होमगार्ड रतिराम हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दोषी दीपक को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों को






