नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया ज्वालापुर में सफाई कार्यो का निरीक्षण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी मानसून सीज के दृष्टिगत बृहष्पतिवार को मेयर किरण जैसल ने ज्वालापुर क्षेत्र में सफाई कार्यों का निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने व्यापारियों से सफाई व्यवस्था में सहयोग और दुकानों के आगे अतिक्रमण न करने की अपील की। मेयर किरण जैसल ने कहा कि अतिक्रमण होने से निगम कर्मचारियों को नालों की साफ़ सफाई करने में परेशानी आती है। अच्छे से सफाई नहीं होने से कर्मचारियों की सारी मेहनत बेकार हो जाती है। इसलिए सभी व्यापारी सफाई कार्यों में सहयोग करें व शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में सहभागिता करें। मेयर ने मुख्य सफाई निरक्षक विकास चौधरी और सफाई निरक्षक बंटी को सफाई कार्यों में तेज़ी लाने और नियमित रूप से सफ़ाई कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान पार्षद अन्नू मेहता, विपिन गुप्ता, आशीष मेहता, विनोद वर्मा, जगदीश अरोड़ा, अंकुर मेहता, कमल बटला, संदीप संसारिया, सुशील मेहता, संजीव चौहान, गौरव जयसिंह, देवेंद्र मेहता, अंकित खुराना, निर्मल सिंह, देवेंद्र कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।

श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में एलएलबी पाठ्यक्रम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर में विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में एल0एल0बी पाठ्यक्रम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला रहा है। इस क्रम में एल0एल0बी0 सत्र-2023-2026 प्रथम स्थान निकिता राठी, द्वितीय स्थान प्रवीन कुमार व तृतीय स्थान अफ्शा ने प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त एल0एल0बी अंतिम सेमेस्टर में निकिता प्रथम

छह साल बाद मिला इंसाफः होमगार्ड हत्याकांड में दोषी को फांसी की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। करीब छह वर्ष पुराने बहुचर्चित होमगार्ड रतिराम हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दोषी दीपक को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों को

कृषि विभाग के ताबड़तोड़ छापे, नहीं मिली कोई अनियमितता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशों एवं डीएम मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के आदेश के क्रम में जनपद में उर्वरक की गुणवत्ता व यूरिया की आपूर्ति के लिए छापेमारी की गई। गुरुवार को की गई इस छापेमारी में उप कृषि निदेशक सदर व जानसठ तहसील के 09 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे, जिनमें से 04 उर्वरक के नमूने

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जन संघ के प्रवर्तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चल रहे संस्मरण पखवाड़े के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते

बहादराबाद पुलिस ने किया स्मेक के साथ आरोपित गिरफ्तार

बहादराबाद (रिपोर्टर)। पुलिस ने गस्त के दौरान एक व्यक्ति को स्मेक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसे लेकर बुधवार

होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगी पीईटी-सीटी स्कैन की सुविधा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल जगजीतपुर में शीघ्र ही पीईटी-सीटी स्कैन (न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग) की अत्याधुनिक सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके शुरू होने के बाद हरिद्वार एवं आसपास के जनपदों के मरीजों को पीईटी-सीटी स्कैन जांच के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। हॉस्पिटल के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal