मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजवंश इण्टर कालेज गांधीनगर में चल रही कथा के सप्तम दिवस में कृष्ण सुदामा का प्रसंग श्रवण कराते हुए कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि मित्रता में स्वार्थ नहीं अपितु समर्पण का भाव होना चाहिए। सुदामा दीन हीन होते हुए भी कृष्ण से कुछ धन संबंधित अपेक्षा नहीं किए वही द्वारिकाधीश भगवान बिना मांगे सुदामा को सारी सुख सुविधा प्रदान कर दिए ये प्रसंग आज के मानव के लिए सीख होना चाहिए।

श्रीमद भागवत कथा आदि का समय समय पर आयोजन व श्रवण करते रहने से आम जन मानस को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है ओर सतमार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त होता है ये ग्रन्थ हमारी धरोहर है। व्यास जी ने कहा कि जिसके कुल खानदान में एक बार भागवत कथा हो जाती है तो सात पीढ़ी तक के पूर्वज तृप्त हो जाते है वे जीवन मरण के बंधन से मुक्त होकर सदैव के लिए भगवान के श्री धाम में वास करते है इस अवसर पर कथा आयोजक नमन राजवंशी ने दूर दूर से आए हुए सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने व्यास पीठ का पूजन किया व हरि मोहन गर्ग छाया शर्मा मूलराज बंटी सैनी निधि कुच्छल सिल्वरटोन से तिलकराज गुप्ता व बिंदल ग्रुप से निरूपमा बिंदल रश्मि बिंदल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश






