मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड (मई-2026) में जनपद मुजफ्फरनगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के 75 जनपदों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जनपद का कॉम्पोजिट स्कोर 0.74 दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम तथा समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पित एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जनपद ने गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच तथा पूर्ण टीकाकरण (बीसीजी, पेंटा-1, पेंटा-2, पेंटा-3 एवं खसरा) जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतकों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को दर्शाती है।
डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि ब्लॉकवार प्रदर्शन में पुरकाजी, खतौली एवं शाहपुर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वहीं मुजफ्फरनगर (शहरी), बुढ़ाना एवं मुजफ्फरनगर ब्लॉकों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम रहा है। इन ब्लॉकों के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा नियमित समीक्षा करते हुए विशेष कार्ययोजना के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले माह की तुलना में खतौली ब्लॉक ने सर्वाधिक प्रगति दर्ज की है। इसके साथ ही परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों, जैसे कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन एवं अन्य अस्थायी परिवार नियोजन सेवाओं को अपनाने में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो स्वास्थ्य विभाग की प्रभावी कार्यप्रणाली का सकारात्मक परिणाम है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जनपद के समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल बेहतर रैंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देशित किया कि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, वहां विशेष ध्यान देते हुए आगामी हेल्थ रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा।

श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में एलएलबी पाठ्यक्रम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर में विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में एल0एल0बी पाठ्यक्रम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला रहा है। इस क्रम में एल0एल0बी0 सत्र-2023-2026 प्रथम स्थान निकिता राठी, द्वितीय स्थान प्रवीन कुमार व तृतीय स्थान अफ्शा ने प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त एल0एल0बी अंतिम सेमेस्टर में निकिता प्रथम






