UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को परखी डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके तहत पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा संचालन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता न होने पाए साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच एवं पहचान सत्यापन किया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके। परीक्षा के दौरान पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं इसके साथ ही सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा की शुचिता भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश

गांधी घूमे कालेज में, दुहराया खुद भी रहो साफ और समाज को भी रखो साफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी की वेशभूषा में घूमता छात्र और उसके पीछे स्वच्छता का नारा लगाते उसके साथी। जोश व खरोस से लबरेज इन छात्रों ने गांधी जयंती के मौके पर श्री राम कॉलेज में गुरुवार को जो संदेश दिया उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देगी। वहीं दूसरी ओर कुछ छात्रों का समूह नुक्कड़ नाटक

किसानों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए निकाली यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘किसान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत आज मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजीव आर्य के नेतृत्व में आज धर्मस्थली शुक्रताल से किसान

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन मृत्यु से मुक्ति के लिए सत्कर्म का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संसार के सभी जीव काल रूपी सर्प के मुख में हैं। मृत्यु

नारी ही नवयुग की आधारशिला : राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में ‘नारी–नवयुग की आधारशिला’ विषय पर विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी, दिल्ली जोन इंचार्ज एवं निदेशिका, बाल्टिक प्रदेश, राशिया तथा राष्ट्रीय

जैन कन्या इण्टर कॉलेज में गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इण्टर कॉलेज, नई मण्डी में *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* के अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं अनावरण के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण देवी द्वारा गांधी जी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal