सफाई कर्मियों ने किया ईओ दफ्तर पर प्रदर्शन, हड़ताल की दी चेतावनी, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों और आउटसोर्स चालकों से जुड़े विवाद ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ईओ पवन कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू करेंगे। उधर, ईओ पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि अनैतिक दबाव बनाकर कामबंद किया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। वो डीएम को रिपोर्ट भेज रहे हैं।
ताजा विवाद पालिका के बड़े कूड़ा वाहनों, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुल लोडर, रोबोट सहित अन्य वाहनों पर कार्यरत आउटसोर्स चालकों को नई ठेका कंपनी के माध्यम से कार्य कराने की व्यवस्था को लेकर है। इस मुद्दे पर कई दिनों से विभिन्न कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों की ओर से विरोध और हड़ताल की चेतावनियां दी जा रही हैं। पालिका प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी स्तर पर कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है। प्रशासन के अनुसार सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला और महामंत्री मिलन कुमार भी सहमति जता चुके हैं, लेकिन अब अन्य संगठनों के पदाधिकारी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर पर बुधवार को राजेश उटवाल, पालेराम, चमनलाल ढिंगान, शीलू वाल्मीकि, राजू वैध, राजकुमार बेनीवाल आदि द्वारा दिए गए नोटिस में आउटसोर्स चालकों को नई कंपनी में न भेजने, पूर्व ठेका कंपनी में कथित पीएफ घोटाले की जांच एवं बकाया भुगतान, शासनादेश के अनुसार वेतन वृद्धि, अवकाश के दिन कार्य करने पर अतिरिक्त भुगतान तथा सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव शीघ्र कराने की मांग की गई है। आंदोलन को संगठित रूप देने के लिए भाजपा नेता एवं पालिका कर्मचारी रोहित वाल्मीकि के संरक्षण में एक संघर्ष समिति का गठन किया है। समिति में पालेराम को अध्यक्ष तथा राजेश उटवाल और चमनलाल ढिंगान को महामंत्री बनाया है। समिति में सफाई नायक, चालक और सफाई कर्मचारियों सहित लगभग 40 सदस्य शामिल किए गए हैं।
उधर, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि संबंधित चालक पालिका के नहीं बल्कि ठेकेदार के कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के अनुसार भुगतान कराया जा रहा है और नगरपालिका स्तर पर कोई भुगतान लंबित नहीं है। पुराने ठेके की अवधि समाप्त होने के बाद नई कंपनी को कार्य सौंपा गया है। कर्मचारियों का रोजगार सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नई कंपनी को उन्हें वेतन वृद्धि के साथ समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर कंपनी भी सहमत है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। साथ ही सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी की जाएगी कि यदि वे किसी संगठन या नेता के बहकावे में आकर काम बंद करते हैं तो उनके हितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर पालिका की नहीं होगी और नई कंपनी में समायोजन भी प्रभावित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय कांवड़ यात्रा की तैयारियों का काम चल रहा है, यदि जबरन हड़ताल कराई गई या नगर पालिका के कार्य में बाधा पहुंचाई गई तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर में धूमधाम से निकाली श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42 वें “श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार दो अक्टूबर को नगर में धूमधाम से श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नई मंडी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा।देर रात टाउन हॉल पर पहुंचकर संपन्न हुई। नई

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश

गांधी घूमे कालेज में, दुहराया खुद भी रहो साफ और समाज को भी रखो साफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी की वेशभूषा में घूमता छात्र और उसके पीछे स्वच्छता का नारा लगाते उसके साथी। जोश व खरोस से लबरेज इन छात्रों ने गांधी जयंती के मौके पर श्री राम कॉलेज में गुरुवार को जो संदेश दिया उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देगी। वहीं दूसरी ओर कुछ छात्रों का समूह नुक्कड़ नाटक

किसानों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए निकाली यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘किसान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत आज मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजीव आर्य के नेतृत्व में आज धर्मस्थली शुक्रताल से किसान

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन मृत्यु से मुक्ति के लिए सत्कर्म का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संसार के सभी जीव काल रूपी सर्प के मुख में हैं। मृत्यु

नारी ही नवयुग की आधारशिला : राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में ‘नारी–नवयुग की आधारशिला’ विषय पर विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी, दिल्ली जोन इंचार्ज एवं निदेशिका, बाल्टिक प्रदेश, राशिया तथा राष्ट्रीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal