हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायन्स क्लब रानीपुर की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर डा.मोहित चौहान, डा.रविकांत शर्मा, डा.तनु गुप्ता, डा.एसके सुमन, डा.अशोक कुमार एवं डा.आशीष वशिष्ठ तथा सीए विनायक मित्तल और सीए इशिका गुप्ता को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लायन्स क्लब अध्यक्ष लायन अनुज गर्ग ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा कर समाज को स्वस्थ बनाने और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा और अर्थव्यवस्था से जुड़े विशेषज्ञों की सेवाएं समाज के लिए अमूल्य हैं। इस अवसर पर लायन्स क्लब के सचिव लायन रितेश अग्रवाल, जोन चेयरमैन लायन संदीप धवन, लायन धीरज चंडोक एडवोकेट, लायन डा.रविकांत शर्मा, लायन अजय गुप्ता तथा डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






