मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपरेटरी स्कूल में डॉक्टर्स डे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्व प्रथम अतिथि सत्कार के बाद बच्चों ने हैप्पी डॉक्टर्स डे की प्रस्तुति दी साथ अध्यापिकाओं ने हॉस्पिटल एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को हॉस्पिटल की सम्पूर्ण गतिविधियों की जानकारी बच्चों को दी। इस अवसर पर नगर के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ सुमित जैन, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ शिल्पी जैन, पैथोलॉजिस्ट डॉ ऋचा गर्ग, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव जैन, एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव जैन को आइडियल किड्स के निदेशक पी.के.जैन ने समस्त बच्चों के साथ सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर्स ने सभी बच्चों को उनके स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्कूल निदेशक पी.के.जैन ने नगर के सभी डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि समाज में डॉक्टर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आइडियल किड्स स्कूल में इस प्रकार के आयोजन करने का उद्देश्य बच्चों का चौमुखी विकास करना है। आयोजन को सफल बनाने में कॉर्डिनेटर आशी जैन के साथ समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






