मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा द आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर एक बाल चेतना शिविर आवास विकास मुजफ्फरनगर के मंदिर कैंपस में शुरू किया गया। शिविर का आधार अपनी संस्कृति की तरफ बच्चों का रुझान और अधिक बढ़े और बच्चे अपने देश की महानता अपनी संस्कृति की महानता का संस्कार और अधिक प्रबल हो यही शिविर के केंद्र में है। शिविर का प्रारंभ भगवान शिव की सामूहिक स्तुति से किया। शिविर में खेल खेल के माध्यम से बच्चों को ध्यान प्राणायाम सिखाया गया।

पांच तत्वों के विषय में भी खेल खेल में सिखाया।
बच्चों को आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षक सीमा शर्मा और पूनम गोयल तथा गुंजन शर्मा और मुकेश शर्मा ने प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी। इस शिविर के आयोजन में प्रवीण गुप्ता का भरपूर सहयोग रहा। शिविर में संस्कार टीम की प्रमुख सुनीता शर्मा भी उपस्थित रही।
इनके साथ साथ परिषद की सचिव डॉ अंजलि गर्ग की देखरेख में शिविर सफलता पूर्वक संचालित हो रहा है। शिविर में निवृतमान सचिव नवनीत गुप्ता, डॉ दीपक गर्ग, राजेश शर्मा, मंजुल शर्मा, नीरा गर्ग आदि का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम उपरांत बच्चों को फलाहार कराया गया। शाखा अध्यक्ष एडवोकेट कान्ति राठी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।तथा बच्चों को गायत्री मंत्र की एक माला देश के लिए नित्य प्रति करने का आव्हान किया। इसी संकल्प के साथ प्रथम दिवस शिविर का समापन हुआ।

बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से धान की फसल में क्षति होने पर मुआवजा हेतु तत्काल दर्ज कराएं शिकायत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से धान की फसल में क्षति होने पर मुआवजा हेतु तत्काल दर्ज कराएं शिकायत। जनपद में जारी प्रतिकूल मौसम, तेज हवाओं और असमय वर्षा के कारण यदि किसी बीमित किसान भाई की धान या अन्य फसल को किसी भी प्रकार






