स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं नियम विरुद्ध संचालित चिकित्सा संस्थानों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के सख्त निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया के आदेश पर पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मीरापुर स्थित अथर्व हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील किया गया, जबकि अपना हॉस्पिटल एवं अनुलोक हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मीरापुर स्थित अथर्व हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन बेसमेंट (तहखाने) में किया जा रहा था, जो निर्धारित नियमों के विपरीत है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सेंटर को नियमानुसार स्थान परिवर्तन एवं आवश्यक मानकों की पूर्ति के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी। इसके उपरांत टीम द्वारा मदीना चौक, बझेड़ी रोड स्थित अपना हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों में कुछ कमियां पाई गईं। इस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण अभियान के अंतर्गत कच्ची सड़क स्थित अनुलोक हॉस्पिटल की भी जांच की गई। टीम द्वारा अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर, एमटीपी (MTP), आयुष्मान भारत योजना से संबंधित अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को लेकर अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं नियमानुसार दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों और नियमों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मरीजों की सुरक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों के विरुद्ध आगे भी लगातार निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सी-डैक दिल्ली के साथ एमओयू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), दिल्ली के मध्य शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। इस समझौते से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, ज्ञान-विनिमय तथा तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal