शनिवार से होगा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में श्री शिव गंगा उत्सव सीजन 2 का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में श्री शिव गंगा उत्सव सीजन 2 का आयोजन 27 एवं 28 जून को किया जाएगा। श्री नृत्यांजलि ए सेंटर ऑफ ग्लोबल इंडियन आर्ट एंड कल्चर नई दिल्ली द्वारा गिविंग हैंड्स वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से किए जा रहे आयोजन में कला और संस्कृति का अंतर्राष्ट्रीय संगम देखने को मिलेगा। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए फेस्टिवल डायरेक्टर डा.सुमिता दत्ता रॉय ने बताया कि महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी कलाकार भाग लेंगे। कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, संगीत, चित्रकला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगारंग झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना तथा युवा प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आदेश चौहान, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति डा.प्रतिभा मेहता, कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार, नृत्यांगना पूजा शर्मा, डा.कंका सहित 230 कलाकार शामिल होंगे। प्रैसवार्ता में संदीप रॉय व पृथ्वी सिंह भी मौजूद रहे।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

नगर निगम टीम ने किया रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal