मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन की निशुल्क जल सेवा है मिसाल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर भारत में मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियो की सुविधा के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की जाती है। अप्रैल मास के मध्य से शुरू करके लगभग अगस्त माह तक निशुल्क ठंडे जल की सेवा शहीद भगत सिंह एकता मंच द्वारा की जाती है। जिसकी जिम्मेदारी अनमोल, सतीश मलिक, सुंदरलाल नारंग, पुष्पेन्द्र तोमर, कृष्णा मल्होत्रा, जगदीश लाल नारंग आदि पूर्ण तन-मन-धन से लेते है।
स्टेशन पर भीषण गर्मी में ठंडे जल की सेवा के लिए गुड़ मण्डी के कुछ लोगो ने आजादी से पहले शुरूआत कराई थी। जो निरन्तर लगभग 100 वर्षो से भी ज्यादा से चली आ रही है। स्टेशन पर ठंडे पानी की जल सेवा में रेलवे प्रशासन हर स्तर पर सहयोग करता है। साथ ही शहीद भगत सिंह एकता मंच को यात्रियो के लिए ठंडे जल की सेवाओ के लिए प्रेरित भी करता है।
ठंडे जल की निशुल्क जल सेवा के लिए स्टेशन पर शहीद भगत सिंह एकता मंच की साथ कुछ यात्री, कुछ बच्चे, कुछ महिलाये, कुछ पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में प्रतिदिन तन-तन-धन से साथ देते है। जिस कारण लगभग 10 लाख से भी ज्यादा के बर्तन, ड्रम, गिलास, ट्रोली, टंकियो, बैंच आदि शहीद भगत सिंह एकता मंच ने आमजनो के सहयोग से एकत्रित की। प्रतिवर्ष 4 महीनो में लगभग रू0 8 लाख का बर्फ लगता है। जल सेवा के पुनित कार्य के लिए मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि स्टेशन पर चली आ रही ठंडे पानी की जल सेवा में पैसे को लेकर कभी कमी नही आई। साथ ही कभी मीठा शरबत, कभी हलवा, कभी फल आदि भी अनेको लोग अपनी इच्छा से यात्रियो को बांटते रहते है। सत्यप्रकाश रेशू ने ये भी बताया कि गिलास में पानी पिलाकर उसको उसको सफाई करने की व्यवस्था, सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी शहीद भगत सिंह एकता मंच ने की हुई है। यात्रियो को बड़ी संख्या में उनकी अपनी बोतलो में भी ठंडा पानी भरकर दिया जाता है। कहा जाता है कि ’’जल ही जीवन है’’ यह सच है। क्योकि जब छोटे-छोटे बच्चे ठंडा पानी पीकर राहत पाते है। तो उनके माता-पिता शहीद भगत सिंह एकता मंच को दिल से दुआएं देते है। भारतीय परम्परा में कहा भी जाता है कि प्यासे को पानी, भूखे को रोटी, थके हुए को विश्राम देना सबसे बड़ी सेवा है।
शहीद भगत सिंह एकता मंच के अनमोल व सत्यप्रकाश रेशू ने संयुक्त रूप से बताया कि मुजफ्फरनगर के कुछ लोग जैसे भीम सैन कंसल, चौधरी जगपाल सिंह काजीखेड़ा, तारा सिंह प्रजापति, देवराज पंवार, दिल्ली से गुप्त नाम हमेशा बिना मांगे तन-मन-धन से सहयोग करते है। जिस कारण शहीद भगत सिंह एकता मंच की ठंडे पानी सेवा से लोग निरन्तर जुड़ रहे है। अगस्त मास में ठंडे जल की सेवा पूर्ण होने पर सभी सामान किराये के एक गोदाम में आने वाले वर्ष के लिए सुरक्षित रख दिया जाता है।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

नगर निगम टीम ने किया रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal