मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने भ्रष्टाचार के विरोध में कड़ी धूप में जेल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। जेल में नए बंदियों से हफ्ता वसूली, मारपीट आम बात हो गई है। इस तरह का उत्पीड़न उस तरह के बंदियों से होता है जो आर्थिक रूप से कमजोर है या झूठे आरोप में जेल चले जाते है पर नाराजगी में घर के लोग मिलने नहीं आते हैं।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि रतनपूरी का एक युवक जेल गया तो उसके साथ बंदियों ने सामुहिक मारपीट करते हुए घर से समान,पैसे मंगाने का दबाव बनाया जिसकी सूचना जेलर को दी गई थी। इसके बाद कल फिर उस लड़के को पीटा गया, इसकी जानकारी जेलर को देनी चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस घटनाक्रम को लेकर गुरुवार को जेल पर धरना दिया गया। इस सम्बंध में एक ज्ञापन जेलर मुजफ्फरनगर को दिया गया जिस पर जेलर द्वारा दो दिन के अंदर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया है। धरने में मुख्य रूप से सुधीर पहलवान जिलाध्यक्ष, बिजेंद्र बालियान, सुमित, मोनू सोम, शहजाद राव, कपिल राठी, उमेश त्यागी, सानुर राणा, अनुज सोम, विपिन त्यागी, अंकित जावला, दीपक चौधरी, कपिल बालियान सहित सैकड़ों शामिल रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






