हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम सराय स्थित गायत्री विहार कालोनी के निवासियों ने टूटी सड़कें तत्काल ठीक कराने की मांग की है। कालोनीवासियों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जल जीवन मिशन के तहत पानी की लाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को खोद दिया गया। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। मरम्मत नहीं होने से सड़कों के गड्ढों में तब्दील हो जाने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को हो रही है। रोजाना लोग टूटी सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के दिनों में गढ्ढों में पानी भर जान से स्थिति और भी भयावह हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। कांग्रेस नेता अतहर अंसारी ने कहा कि टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाए। यदि किसी स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनता को सुविधाएं देना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है, न कि उन्हें समस्याओं के बीच जीने के लिए मजबूर करना।

निर्जला एकादशी पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शीतल शरबत वितरण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। निर्जला एकादशी के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों एवं राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि






