निर्जला एकादशी पर श्री कदीम अग्रवाल सभा द्वारा हुआ भव्य शरबत वितरण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री कदीम अग्रवाल सभा द्वारा सदर बाजार स्थित शिव मूर्ति, स्वर्गीय श्री चितरंजन स्वरूप जी के आवास के समीप, श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए निःशुल्क शरबत वितरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष सौरभ स्वरूप बंसल ने की। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन सभा के मंत्री अनिल तायल ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने शरबत ग्रहण किया। भीषण गर्मी के बीच सेवा भाव से किए गए इस आयोजन की सभी ने सराहना की।
सभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूरे उत्साह, समर्पण और सहयोग के साथ व्यवस्था संभाली, जिससे कार्यक्रम सफल एवं गरिमामय रहा।
सभा अध्यक्ष सौरभ स्वरूप बंसल ने कहा कि सेवा ही भारतीय संस्कृति की पहचान है तथा ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा और सेवा की भावना को बल मिलता है।
सभा मंत्री अनिल तायल ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कदीम अग्रवाल सभा भविष्य में भी जनहित एवं समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर करती रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में अशोक कंसल पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप बंसल, श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप नगरपालिका अध्यक्ष, विकास स्वरूप बंसल, अजय स्वरूप बंसल अध्यक्ष, प्रमोद मित्तल, दिनेश बंसल, दीपक मित्तल, बीजेपी महामंत्री संजय गर्ग, सभासद योगेश मित्तल, नवनीत कुच्छल, अमित बॉबी, मनोज वर्मा, संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा से सरवन गुप्ता, अजय सिंघल, योगेश भगत, राकेश कंसल, अशोक सिंघल, पुरुषोत्तम सिंघल, विनोद संगल, सभा के पदाधिकारियों में पवन बंसल भवन मंत्री, मयंक बंसल, उपाध्यक्ष, नरेश गर्ग स्टॉक मंत्री, अभिलक्ष मित्तल, शरद गुप्ता, हरिश्चन्द, अनिल बंसल, औषधालय मंत्री, युद्धेश मित्तल, दीपक बंसल, अभिमन्यु, आदेश सिसौली, राहुल, विनोद गुप्ता, राजकुमार,आशुतोष गुप्ता, वीरेंदर मित्तल, मनोज गुप्ता कोणार्क वाले, अभिषेक मित्तल आदि सैकड़ों की संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित हुए।

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

‘हर घर तिरंगा’ महाभियान के अंतर्गत मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्र की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज मुज़फ्फरनगर स्थित अपने आवास पर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

डीएम और एसएसपी को सम्मानित करेगा श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कांवड़ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने डीएम, एसएसपी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal