मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के रोडवेज बस स्टैण्ड के बराबर में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा मुजफ्फरनगर में सिखों के पाचवें गुरु श्री अर्जन देव जी महाराज जी का 420 वां शहीदी गुरुपर्व पर गुरूबाणी कीर्तन करके मनाया गया जिसमें पंथ प्रसिद्ध जत्था भाई ओमवीर सिंह जी देहरादून वालों ने कीर्तन कर संगतों को निहाल किया और ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह जी ने गुरू साहिब की शहीदी के बारे में सिख इतिहास पर प्रकाश डालते हुए गुरूजी के बताये गये सत्य के मार्ग पर चलने के लिये बताया।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






