अशफ़ाक ने राजीव बनकर की शादी, पीड़िता से लाखों रुपए भी ठगे

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद शामली के आयुष मलिक के धर्मांतरण व कथित लव जिहाद का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब जाट समाज की एक विधवा महिला ने कुछ हिंदूवादी नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा को शिकायती पत्र सौंपकर एक व्यक्ति पर अपना नाम राजीव बालियान बताते हुए हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाने, कलियर ले जाकर निकाह के जरिए धर्मांतरण कराने, लाखों रुपए की ठगी करने और वर्षों तक धोखे में रखने के गंभीर आरोप लगाए। उक्त मामले में एसएसपी ने भोपा थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को हिंदू बताते हुए राजीव बालियान नाम से परिचय दिया। विश्वास जीतने के बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा और बाद में यह कहकर मुस्लिम रीति से निकाह कराया कि वह हिंदू रीति-रिवाज से दूसरी शादी नहीं कर सकता। महिला का दावा है कि वर्ष 2017 में उत्तराखंड के कलियर शरीफ में निकाह कराया गया, जहां आरोपी ने अपना नाम “अशफाक” बताया और उसका भी नाम बदल कर नूरजहां कर दिया गया। महिला का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा और उसके बच्चे भी हैं। उससे नमाज पढ़वाई, रोजा रखवाया और उसकी जानकारी के बिना मांसाहारी भोजन भी खिलाया गया। इतना ही नहीं, मकान बनाने का झांसा देकर आरोपी ने उससे करीब 30 लाख रुपये नकद ले लिए, जिसके लिए उसे अपने नोएडा स्थित फ्लैट पर लोन लेना पड़ा। बाद में कर्ज चुकाने के लिए फ्लैट तक बेचना पड़ा। महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान आरोपी ने अपने पोस्टरों पर “अशफाक राजू” नाम का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उसकी असली पहचान सामने आई। विरोध करने और रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने पैसे लेने से ही इनकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और कथित नेटवर्क की गहन जांच कराने की मांग की है। उसका आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया पर हिंदू पहचान का इस्तेमाल कर अन्य महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाने का काम कर रहा है।

डीएम और एसएसपी को सम्मानित करेगा श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कांवड़ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने डीएम, एसएसपी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त

कांवड़ियों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा कांवड़ मेले के दौरान 1 अगस्त से नगला इमरती हाईवे रुड़की पर कांवड़ियों को निःशुल्क एंबलेंस सेवा और प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान चोट लगने, पैरों

भारत को ओलंपिक की मेजबानी और खेल महाशक्ति बनाने के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने शुरू की कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल मंत्री रेखा आर्य ने 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी करने का मौका मिले इस कामना के साथ हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। खेल मंत्री रेखा आर्य 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर पहुंचकर महादेव शिव का रूद्राभिषेक करेंगी। इस अवसर पर अखिल

संदेश नगर कनखल में जलभराव से हाहाकार, सड़कें बनीं तालाब, घरों में कैद हुए लोग

हरिद्वार (रिपोर्टर)।.सोमवार सवेरे से दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश के कनखल क्षेत्र के वार्ड 26 संदेश नगर कालोनी में बरसाती पानी भरने से सड़के तालाब बन गयी। नाले का गंदा पानी घरों में भी घुस गया। जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का

कांवड़ियों की सेवा सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य-महंत बिष्णु दास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रवणनाथ नगर स्थित श्रीगुरू सेवक निवास उछाली आश्रम में कांवड़ सेवा शिविर अनवरत रूप से जारी है। आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के नेतृत्व में आश्रम के संत और सेवादार शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। कांवड़ियों को चाय, नाश्ता, भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को भारी बरसात

कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़े बालक को पुलिस ने पिता से मिलाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ पुलिस बिछड़ों को परिजनों से मिलाने में भी सराहनीय भूमिका निभा रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कांवड़ियों की भीड़ में पिता से बिछड़ गए एक 12 वर्षीय बालक को परिजनों से मिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal