राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2010 से लेकर आज तक नगर में भगवान दक्ष प्रजापति चौक के निर्माण हेतु चर्चा की। पालिका अध्यक्ष, विधायक एवं सांसद सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर लिखित प्रस्ताव दिए जाते रहे हैं, लेकिन आज तक इस मांग पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि नगर में अन्य महापुरुषों के नाम पर चौकों एवं स्मारकों का निर्माण कराया गया है, जबकि प्रजापति समाज के आराध्य भगवान दक्ष प्रजापति के नाम पर चौक का निर्माण न होने से समाज स्वयं को उपेक्षित एवं भेदभाव का शिकार महसूस कर रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने यह बात सुनकर प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपकर नगर में शीघ्र भगवान दक्ष प्रजापति चौक के निर्माण की मांग की।
साथ ही राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की ओर से यह भी मांग की गई कि जनपद में सर्व समाज के गरीब, दिव्यांग, बेसहारा, शिक्षा, हस्तकला एवं कौशल विकास से जुड़े कार्यों के संचालन हेतु राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ को सरकारी दरों पर निःशुल्क भूमि आवंटित की जाए, जिससे समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं जनकल्याण के कार्य प्रभावी रूप से संचालित किए जा सकें। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में संजीव संगम प्रजापति, सोहोनपाल सिंह प्रजापति, भूपेंद्र सिंह प्रजापति, इंद्रपाल प्रजापति, नरेंद्र कुमार प्रजापति, धीरज प्रजापति, विशाल कुमार प्रजापति, बिट्टू प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।   

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal