इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें नेपाल के दौ सौ और भारत के चार सौ खिलाड़ी शामिल हैं।

अमित कुमार चौधरी ने बताया प्रतियोगिता में आशिहारा के 7 खिलाड़ी शामिल हुए। जिनमें से दक्ष शर्मा, कुलश्रेष्ठ, निहाल शर्मा, श्रेयसी भारद्वाज, अजय शर्मा और रोहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते। जबकि आरुषि पुंडीर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि आशिहारा के सभी खिलाड़ियों ने एकाग्रता के साथ अपने खेल पर फोकस करते हुए शानदान परिणाम हासिल करते हुए अपने देश, राज्य और जिले का नाम रोशन किया है। जिसके लिए सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में खेल कैरियर का बड़ा माध्यम बन गए हैं। इसलिए सभी बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी हिस्सा जरूर लेना चाहिए। श्वेता, सुमन चौधरी, संदीप पाठक, श्रद्धा शर्मा, दुर्गावती देवी, सुनील मौर्य, विजय तिवारी, किशोर आदि ने सभी खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

आइडियल किड्स में धूमधाम से मनाया गया फ्रेंडशिप डे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में फ्रेंडशिप डे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने छोटे छोटे तमाशे एवं तेरा यार हूं मैं आदि गीतों पर सुंदर नृत्य की किए। सभी बच्चों ने अपने नन्हे नन्हे हाथों से सुंदर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाकर एक

कार्रवाई की मांग को लेकर सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के महावीर चौक धरने में हमलावर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की नेता डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। धरने व भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर समर्थन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal