कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र में पेस्टीसाइड के अवैध गोदाम पकडा है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने इस मामले में बडी कार्रवाई करते हुए बुढाना में नदी वाला मंदिर के निकट स्थित पेस्टिसाइड का एक अवैध गोदाम पकडा है। इस दौरान मौके पर बुढाना पुलिस को भी बुलाया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने गोदाम में रखी विभिन्न कीटनाशक दवाईयों में से दस नमूने जांच के लिए लैब में भेजे है। वहीं मौके पर कार्रवाई करते हुए उक्त गोदाम को सील कर दिया गया।

पिछले कई दिनों से जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया को बुढाना क्षेत्र से नकली कीटनाशक के संबंध में जानकारी मिल रही थी। सोमवार को इस सूचना पर जिला रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया कीटनाशक लिपिक देवेन्द्र चौधरी के साथ निरीक्षण के लिए मंसूरपुर क्षेत्र में गए थे। यहां पर उन्हें बुढाना में पेस्टीसाइड के एक अवैध गोदाम के संबंध में जानकारी मिली। सूचना मिलने पर कृषि रक्षा अधिकारी टीम के साथ बुढाना में नदी वाला मंदिर के निकट स्थित अवैध गोदाम पर पहुंचे। यहां पर उन्हें विभिन्न पेस्टिसाइड्स और इंसेक्टिसाइड्स के लगभग 200 अवैध पेटी रखी हुई मिली। उक्त गोदाम सुरेन्द्र सैनी का बताया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सुरेन्द्र सैनी को मौके पर बुलाया और गोदाम को खोलकर विभिन्न पेस्टीसाइड एंव इंसेक्टाइड्स कंपनी के 10 नमूने गृहीत किए गए। मौके पर एफएमसी, इंसेक्टिसाइड्स इंडिया लिमिटेड, रॉयल क्राप साइंस, एरिएस्टो बायोटेक लाइफ साइंस, सुमीतुमो, पी आई इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जनरल क्राप साइंस, बी आर एग्रोटेक, सफेक्स केमिकल इंडिया, अतुल लिमिटेड , महेंद्र एग्रीटेक इंडस्ट्रीज आदि नामचीन कंपनियों के ब्रांड पेस्टीसाइड्स और कीटनाशक पाए गए हैं। सभी पेस्टीसाइड्स और इंसेक्टिसाइड्स को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू करते हुए बुढाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। संबंधित के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं कृषि रक्षा अधिकारी ने अवैध गोदाम को तत्काल सील कर दिया गया है। वहीं ग्रहीत नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में इस तरह की छापेमारी लगातार आगे भी जारी रहेगी।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal