चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर ईओ कार्यरत रहेंगे। बीते कुछ दिनों से नगर पालिका में दो ईओ को लेकर कर्मचारियों के बीच भी असमजंस की स्थिति बनी हुई थी, जो सोमवार शाम को साफ हो गई।
नगर पालिका में अब तक कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह का शासन ने बीते दिनों ट्रांसफर मुरादाबाद नगर निगम में कर दिया था। विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने आदेश जारी करते हुए डॉ प्रज्ञा सिंह को मुरादाबाद नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर ट्रांसफर किया है। वहीं पवन कुमार संयुक्त नगर आयुक्त नगर पालिका परिषद जौनपुर का तत्काल प्रभाव से मुजफ्फरनगर नगर पालिका में ट्रांसफर किया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पवन कुमार को ईओ के पद पर ज्वाइन करा दिया है, लेकिन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया था। डा. प्रज्ञा सिंह के रिलीव न होने के कारण पालिका में दो ईओ को लेकर कर्मचारी असमंजस की स्थिति में थे। इससे पहले तत्कालीन चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के कार्यकाल में भी कुछ इस प्रकार से विवाद हुआ था। तब तत्कालीन डीएम सेल्वा कुमारी जे ने योग के रूप में कार्यरत विनय मणि त्रिपाठी के तबादले के बाद नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को पालिका में ईओ का चार्ज दिया था, जबकि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी को ईओ के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारी दिए थे। उस समय भी कर्मचारियों के बीच असमजंस की स्थिति हो गई थी, लेकिन उस दौरान काफी विवाद हुआ था। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में बीते कई दिनों से जारी तमाम चर्चाओं के बीच सोमवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ को लेकर स्थिति को पूरी तरह से साफ कर दिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को रिलीव कर दिया है। अब नगर पालिका में पवन कुमार ही ईओ रहेगे। सोमवार को दोपहर बाद नए ईओ पवन कुमार आफिस पहुंचे और कुछ डाक मार्क की। वह करीब तीन घंटे नगर पालिका आफिस में बैठे।
उक्त मामले में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि नगर पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को रिलीव कर दिया गया है। जौनपुर से ट्रांसफर होकर आए पवन कुमार को ईओ का चार्ज दिया गया है। अब से पवन कुमार नगर पालिका परिषद में ईओ का समस्त कार्यभार संभालेगे।

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal