हरिद्वार/बहादराबाद (संतोष कुमार)। बहादराबाद से श्यामपुर, नजीबाबाद और बिजनौर को जोड़ने वाली रिंग रोड पर रोहालकी किशनपुर जाने वाले मार्ग के अंडरपास की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। स्थिति यह है कि हल्की बारिश होते ही अंडरपास में पानी भर जाता है और वह किसी तालाब जैसा दिखाई देने लगता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। पानी भरने के कारण बच्चों की स्कूल ड्रेस गंदी हो जाती है, कई बार राहगीर और बच्चे गड्ढों में फिसलकर गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित राजमार्ग अधिकारियों द्वारा इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि अंडरपास का निर्माण तकनीकी मानकों के अनुसार किया गया होता और जल निकासी की उचित व्यवस्था होती, तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर निर्माण के समय जलभराव की संभावना का आकलन क्यों नहीं किया गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधिकारियों की यह लापरवाही कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने अंडरपास निर्माण की गुणवत्ता और डिजाइन की निष्पक्ष जांच कराने तथा जल निकासी की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






