एसएसपी के निर्देश पर फायर स्टेशन मायापुर का विशेष निरीक्षण, होटल-रेस्टोरेंट की अग्नि सुरक्षा जांची

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गर्मियों में आग की घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर फायर स्टेशन मायापुर की टीम ने 8 जून को शहर के होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे और अन्य भीड़-भाड़ वाले संस्थानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण के दौरान सभी जगहों पर अग्नि सुरक्षा मानकों को परखा। इसमें आपातकालीन निकास मार्ग यानी इमरजेंसी यूनिट की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, उनकी कार्यक्षमता और वैधता, साथ ही अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र फायर एनओसी की स्थिति की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सभी संस्थानों के प्रबंधकों को हिदायत दी गई कि अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील अवस्था में रखें और अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करें। किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने कहा कि फायर स्टेशन मायापुर की टीम अग्नि सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि आग लगने पर हड़बड़ाहट से बचने के लिए पहले से तैयारी जरूरी है और अग्नि सुरक्षा में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। फायर विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण जरूर रखें और उनका नियमित रखरखाव कराएं।

श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर मे पुरुषोत्तम मास में गीता पाठ,भजन संध्या का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यों द्वारा भरतिया कॉलोनी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में संदीप गोयल एवं गरिमा गोयल के सौजन्य एवं भगवताचार्य पं. अरूण मिश्रा स्वामी के सानिध्य मे गीता पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। संदीप गोयल एवं गरिमा गोयल परिवार द्वारा गीताजी की शोभा

बड़े मंगल पर आस्था का संगम: मंत्री कपिल देव ने श्रद्धालुओं संग किया सुन्दर काण्ड पाठ व प्रसाद वितरण

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। बड़े मंगल के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भगत सिंह रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में अपने परिजनों के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्री हनुमान जी के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं से हर घर पहुंच रहा स्वच्छ जल- आदेश चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाला टीहरा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत अब जल्द ही दूर होने वाली है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रयासों और प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने ग्राम खाला टीहरा में नए पेयजल नलकूप (ट्यूबवेल) के निर्माण के लिए 78 लाख रुपए की लागत पेयजल

मूति स्थापना के 4 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित श्री बालाजी महाराज सभी के कष्टों से देते है मुक्ति: मदन कौशिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार आर्य नगर ज्वालापुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में मूर्ति स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण के लिए अखंड रामायण पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। श्री राम भक्त बालाजी प्रार्थना धाम ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि

अटल वाटिका ज्वालापुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अटल वाटिका से ज्वालापुर कोतवाली को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के पुनर्निर्माण एवं इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा चौड़ीकरण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को

हरिद्वार ग्रामीण रानी माजरा में शिव चौहान के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेता शिव चौहान के समर्थन में ग्राम रानी माजरा पंचायत घर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से शिव चौहान को टिकट देने की मांग की। कई वर्षों से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई