भाजपा सरकारों ने विकास और जनकल्याण को नई दिशा दीः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशिष्ट जन जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

भाजपा केशव मंडल क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और घरों में पहुंचकर नागरिकों से सीधा संवाद किया। अभियान के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था, औद्योगिक और सामाजिक विकास तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी गई। नागरिकों को बताया गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है और विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाना तथा लोगों को जागरूक करना है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। इन समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सहयोग और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर, सभासद अमन तोमर, सभासद कुसुमलता पाल, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, वैभव त्यागी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कई स्थानों पर लोगों ने पालिकाध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और शहरी विकास में उनके योगदान तथा कार्यों की सराहना की।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal