हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामल कुमार को माटी कला बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। माटी कला बोर्ड में सदस्य पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर श्यामल कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पार्टी नेतृत्व, समस्त संगठन तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा एक साधारण कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गौरव, सम्मान और प्रेरणा का विषय है। यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति जवाबदेही को और अधिक बढ़ाने वाला अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, संगठन के मूल्यों तथा उत्तराखंड के जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






