स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का शोषण नहीं किया जायेगा बर्दाश्त : सचान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाल्मीकि चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्मार्ट मीटर के विरोध में सपाईयों ने बैठक का आयोजन किया। राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण सचान ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहाहै कि किसी पर भी दबाव या जबरदस्ती करके स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता तो फिर प्रशासन पुलिस की मदद से स्मार्ट मीटर लगाने की जबरदस्ती कैसे कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य कानून व्यवस्था देखना है। प्रशासन स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग ले रही है जिसका समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
सत्यनारायण सचान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाना चाहिए। समाजवादी पार्टी पूरे देश में खेती बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। खेत को बचाना बहुत आवश्यक हैं। भविष्य में खाद्यान्न संकट उत्पन्न होने वाला है, इसके लिए खेती को बचाना होगा। भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। लोक सेवा आयोग का रिजल्ट आया कोई भी अनुसूचित जनजाति का कोई भी पीसीएस नहीं बना। जब उत्तराखंड नहीं बना था तब प्रत्येक जिले में अनुसूचित जनजाति को नौकरी मिलती थी।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर तुगलकी फरमान है। लोगों में विरोध है तो इसे जबरदस्ती नहीं लगाना चाहिए। पहले इलेक्ट्रॉनिक और अब स्मार्ट मीटर ले आए हैं। भाजपा सरकार जनहित के कार्य नहीं करती। जनता की मांगों को भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्मार्ट मीटर की बढ़ी रीडिंग से आम जनता के मन में डर भय का माहौल व्याप्त है। युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध हो रहा है उसके बावजूदभी स्मार्ट मीटर लगाने की क्या आवश्यक है। जनता का ध्यान सरकार को रखना चाहिए। ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करे, स्मार्ट मीटर को लगाकर विवाद उत्पन्न होना चाहिए। बैठक में सौरभ यादव, माधव अंकित यादव, अजय अग्रवाल, रोहित आदि समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के साथ चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित सोल्जर बोर्ड के सैम मानेकशॉ हॉल में विशेष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal