कलेक्ट्रेट कर्मियों ने 22 मांगों को लेकर की कामबंद हड़ताल

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी 22 मांगों के समर्थन में आंदोलन करते हुए गुरूवार को कामबंद हड़ताल कर धरना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में राजस्व परिषद् उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से लंबित चली आ रही मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए समाधान कराने की मांग की।
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की इकाई के बैनर तले कलेक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष अम्मार हैदर व मंत्री मनीष शर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए कामबंद हड़ताल की। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री का दौरा होने के बावजूद किसी भी पटल पर काम नहीं किया गया। सभी कर्मी इस बीच पूर्ण एकजुटता दिखाते हुए धरने पर बैठे रहे। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित ज्ञापन अफसरों के सीएम का दौरे के कारण मीरांपुर में होने के चलते बाबू संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अम्मार हैदर ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी अपनी विभिÖा मांगों को लेकर वर्षो से संघर्ष कर रहे हैं। शासन और राजस्व परिषद् में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के हितों से जुड़ी मांग लम्बित चल रही हैं। इसमें कलेक्ट्रेट का नाम मिनी सचिवालय करने, नायब तहसीलदार पदों में दस प्रतिशत प्रोÖाति कोटा कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग को देने, नई पेंशन नीति को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने, लेखा कार्य करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान देने, अस्थाई पदों को स्थाई करने, नवसृजित जनपदों व तहसीलों में नई भर्ती करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस दौरान धरने पर मुख्य रूप से सीता देवी, पंकज कुमार, शेखर वर्मा, जनेश्वर सिंह, धीरजपाल शर्मा, कुलदीप कुमार, रमी मलिक, पुष्पेन्द्र सिंह, विजय कुमार, सिद्धार्थ आदि अन्य कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal