हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर के वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में रविवार को डॉक्टर अयूब वाली गली के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। नगर निगम हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने वार्ड पार्षद अहसान अंसारी एवं स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से इस गली के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे पिछली बोर्ड बैठक में पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिली थी।
इस अवसर पर महापौर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग से विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
वहीं वार्ड पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि वार्ड 44 में जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अयूब वाली गली के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और आगे भी विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा। कार्यक्रम में वाजिद अली,वसीम राव, जाफिर अंसारी, पर्यावरण पर्यवेक्षक अखिल कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल, वसीम राव, दानिश अंसारी, रियासत गौड़, आकिल भाई, सलीम सिद्दीकी तथा उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सज्जाद अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया






