जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिकारियों ने व्यापार बंधुओं की समस्याओं को सुना।

बैठक में व्यापार बंधु से कहा गया कि जो भी समस्या हो उसको लिखित में उपायुक्त प्रशासन राज्य कर को उपलब्ध कराएं। बैठक में यातायात विभाग, विद्युत, राज्य कर, नगर पालिका, लोक निर्माण आदि विभागों की समस्याओं से अवगत कराया गया, जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापार बांधुओ की समस्याओं का शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने नगर में जल भराव की समस्या व स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के निस्तारण करने हेतु अधिशासी अधिकारी पालिका को निर्देशित किया गया। शनिवार व मंगलवार को मंडी गेट पर जाम लगे होने की समस्या के दृष्टिगत वैकल्पिक व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। व्यापार बंधुओं ने शहर में कहीं पर निर्माण कार्य किए जाते हैं वहां पर किस विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है, उनके द्वारा बोर्ड नहीं लगाया जाता, जिस कारण मालूम नहीं चलता किसके द्वारा कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जनपद में हो रहे निर्माण कार्य व तथा अन्य विकास कार्य योजनाओं से संबंधित पूर्ण विवरण के साथ कार्य प्रारंभ होने से पहले बोर्ड साइट पर अवश्य लगवाए जाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फर नगर के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, श्याम सिंह सैनी, अलका शर्मा, अंजू शर्मा, अनीशा भटनागर, अन्नपूर्णा गुप्ता, पंकज गोयल, सुलखान सिंह नामधारी, अर्चना आर्य, दिनेश गिरी, संजय मित्तल, नीरज बंसल आदि व्यापारियों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न समस्याओं को रखा। बैठक का संचालन शोभित श्रीवास्तव उपायुक्त राज्य कर विभाग द्वारा किया गया।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई