जिला महिला चिकित्सालय में संयुक्त जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला का सीएमओ ने किया निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जिला महिला चिकित्सालय स्थित संयुक्त जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (आईपीएचएल) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में संचालित विभिन्न जांच व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा जांच रिपोर्टों की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्रयोगशाला में उपलब्ध जांच सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। प्रयोगशाला में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधा मिले तथा जांच रिपोर्ट निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर डॉ. राधा चौधरी द्वारा प्रयोगशाला में संचालित विभिन्न जांच प्रक्रियाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में विभिन्न प्रकार की जांचें नियमित रूप से की जा रही हैं तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सालय प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा जांच कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने पर भी विशेष जोर दिया। इस दौरान चिकित्सालय एवं प्रयोगशाला से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal